1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बरसात में स्किन की खुजली से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

बरसात में स्किन की खुजली से तुरंत छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2020 10:43 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 10:43 pm IST

आमतौर पर इम्यूनिटी सिस्टम में गड़बड़ी के कारण शरीर में खुजली की समस्या हो जाती हैं। जानें घरेलू उपायों के द्वारा इस समस्या से कैसे पाएं छुटकारा। 

बारिश के मौसम में होने वाली खुजली से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय- India TV Hindi
बारिश के मौसम में होने वाली खुजली से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय Image Source : INSTAGRAM/ZDRAVAPOKOZKA.CZ/

बारिश के मौसम में हमें अपनी स्किन का खास ख्याल रखने की जरुरत होती हैं। जहां इस मौसम में मलेरिया, डेंगू, सर्दी जैसी बीमारियों का प्रकोप रहता हैं तो वहीं दूसरी ओर स्किन में कई तरह के इंफेक्शन हो जाते हैं। मानसून के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती हैं। जिसके कारण हम हम संक्रामक बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में हाथों, पैरों, कोहनी आदि में खुजली की समस्या ज्यादा हो जाती है। जिसके कारण वह कभी भी किसी भी समय खुजली उत्पन्न हो जाती हैं। जिसके कारण आपको काफी गुस्सा भी आता है। ऐसे में आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए इनके बारे में। 

एलोवेरा

एलोवेरा में माश्चराइजिंग के गुण पाए जाते हैं। जो खुलली के साथ-साथ जलन की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए एलोवेरा जेल लेकर खुजली वाली जगह पर रगड़े। 

बारिश के पानी के कारण पैरों में हो गया है फंगल इंफेक्शन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जो खुजली की समस्या से तुरंत छुटकारा दिलाते हैं। इसके लिए आप सेब के सिरके को कॉटन की मदद से प्रभावित जगह पर लगा लें। 

तुलसी

तुलसी में थाइमोल नामक तत्व अधिक मात्रा में पाया जाता है जो खुजली के साथ-साथ जलन को भी शांत करने में मदद करता है। इसके लिए जहां पर खुजली हो रही हैं वहां पर तुलसी की पत्तियों को रगड़कर रख लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

दूध में भिगोकर ऐसे खाएं चिया शीड्स, एनीमिया सहित ये बीमारियां रहेगी कोसों दूर

बेकिंग सोड़ा

बेकिंग सोड़ा में एंटी इंफ्लामेट्री गुण  पाए जाते हैं जो खुलती की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद जहां पर खुजली हो रही हैं उसे वहां पर लगा लें। 

लहसुन

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी बैक्टीरियल जैसे कई गुण पाए जाते हैं जो खुलती की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए सरसों के तेल में कुछ लहसुन की कली डालकर गर्म करें। जह लहसुन ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के बाद छान लें। इसके बाद इस तेल को खुजली वाली जगह पर लगाए। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा। 

चुटकियों में कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला देगा ये तेल, सोने से पहले बस पीएं रोजाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।