1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिन इंफेक्शन की समस्या हैं परेशान तो अपनाएं ये नैचुरल उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएगा सही

यूरिन इंफेक्शन की समस्या हैं परेशान तो अपनाएं ये नैचुरल उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएगा सही

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2020 11:02 am IST,  Updated : Nov 07, 2020 02:18 pm IST

स्वामी रामदेव के अनुसार यूरिन इंफेक्शन की समस्या से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। जानिए कैसे नैचुरल उपायों के द्वारा इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) एक आम समस्या है। यूरिन इंफेक्शन पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होता है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 40 प्रतिशत महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) से ग्रसित हैं। 

यूरिन इंफेक्शन तब होता है जब मूत्राशय और उसकी नली संक्रमित हो जाती है। जिसे नॉर्मल भाषा में मूत्राशय में होने वाली सूजन कहा जाता है। यूरिन इंफेक्शन कई कारणों से हो सकता है। जिसमें लंबे समय से यूरिन रोके रखना, डायबिटीज, प्रेग्नेंसी, मोनोपॉज के समय इंफेक्शन आदि हो सकते है। 

 स्वामी रामदेव के अनुसार यूरिन इंफेक्शन की समस्या से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। कई महिलाओं  को जल्दी-जल्दी ये समस्या होती रहती हैं। ऐसे में आप कुछ नैचुरल उपाय अपना सकती हैं। जानिए इन उपायों के बारे में। 

सर्दी के मौसम में करें इस आयुर्वेदिक काढ़ा का सेवन, इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ लंग्स भी होंगे मजबूत

यूरिन इंफेक्शन के लक्षण

  • बार-बार यूरिन आना
  • यूरिन कम आना
  • यूरिन करते समय जलन होना
  • पेट के निचले हिस्से में अधिक दर्द होना
  • बुखार
  • उल्टी जैसा महसूस होना
  • यूरिन से खून आना
  • गंदा और बदबूदार यूरिन आना

सर्दियों में गाजर का जूस पीने के है बेहतरीन फायदे, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ वजन होगा कम 

यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

गौखरू

आयुर्वेद  में गौखरू का बहुत अधिक महत्व है। इसे ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस और गोक्षुर नाम से भी जाना है। यद देखने में भला ही छोटा होता है लेकिन इसका सेवन करने आप कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। इसका सेवन करके आप यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा सकते है। इसके लिए  गोखरू को 400 ग्राम पानी में डालकर उबाल लें। जब ये 10 ग्राम बचे तब इसका सेवन करें।  आप चाहे तो इसमें वरुण छाल भी डाल सकते हैं।

गोक्षुरादि गुग्गुल
गोक्षुरादि गुग्गुल आयुर्वेदिक दवा है। जिसका सेवन करने से भी यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

कपालभाति
रोजाना कपालभाति करने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए रोजाना 10 से आधा घंटे तक कपालभाति करे। 

सर्दियों में मोटापा कम करने के साथ पेट करना हैं अंदर तो बस अपनाएं ये शानदार टिप्स

एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स
छोटी अगुंली के टॉप पर दबाएं। इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा हथेली के बीच में दबाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।