1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में होने लगी है जलन, तो तुरंत खा लें ये चीजें, मिनटों में मिल जाएगी एसिडिटी से राहत

पेट में होने लगी है जलन, तो तुरंत खा लें ये चीजें, मिनटों में मिल जाएगी एसिडिटी से राहत

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 22, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 02:11 pm IST

अगर आप भी अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिए। खाने की कुछ चीजें पेट में जलन या फिर एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकती हैं।

एसिडिटी से कैसे पाएं छुटकारा?- India TV Hindi
एसिडिटी से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। अगर आपको भी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार लाने की कोशिश करनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें कंज्यूम कर आप पेट में महसूस होने वाली जलन या फिर एसिडिटी से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। 

मेथी दाने का पानी 

मेथी दाने का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। मेथी दाने में पाए जाने वाले तमाम तत्व एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट मेथी दाने का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। 

खा सकते हैं केला 

केले में फाइबर समेत कई पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको केले को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसके अलावा केला एसिडिटी को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है। 

फायदेमंद साबित होगी अदरक

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक भी एसिडिटी की समस्या को कम करने में असरदार साबित हो सकती है। एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों से छुटकारा दिलाने के लिए आप अदरक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप एक कप पानी में अदरक के टुकड़े डालकर बॉइल करें और फिर पी जाएं। इसके अलावा आप अदरक वाली चाय भी पी सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी को पिघला देगा ये छोटा सा दिखाई देने वाला बीज, सुबह-सुबह इस तरह से कर सकते हैं सेवन

शरीर में ज्यादा हो जाए विटामिन सी, तो सेहत पर कैसा असर पड़ेगा, जरूरी है जानना

बुढ़ापे में कई गुना बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, समय रहते जान लें बचाव का तरीका वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।