1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बार-बार आ रही खट्टी डकार से हैं परेशान, तुरंत ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे मिनटों में मिलेगा आराम

बार-बार आ रही खट्टी डकार से हैं परेशान, तुरंत ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे मिनटों में मिलेगा आराम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2020 08:07 pm IST,  Updated : Sep 27, 2020 08:16 pm IST

खट्टी डकार कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। अगर आप भी बार बार खट्टी डकार आने की वजह से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपको इस समस्या से जल्द ही छुटकारा दिला सकते हैं।

Pudina and Hari Elaichi- India TV Hindi
Pudina and Hari Elaichi Image Source : INSTAGRAM/HOME_BYTES AND TABIEATS

खट्टी डकार कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी की वजह बन जाती है। इस समस्या को बर्पिंग भी कहा जाता है। ज्यादातर खट्टी डकार आना पाचन क्रिया में गड़बड़ी की वजह से होता है। जिसके कारण कई बार पेट दर्द और एसिडिटी की वजह से भी ये दिक्कत होने लगती है। खट्टी डकार आने की एक और वजह डाइजेशन के लिए जरूरी एंजाइम्स का कम पड़ना है। इसी वजह से ये समस्या होने लगती है। अगर आप भी बार बार खट्टी डकार आने की वजह से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपको इस समस्या से जल्द ही छुटकारा दिला सकते हैं। 

Ginger
Image Source : PINTERESTGinger

अदरक का रस

अदरक का रस खट्टी डकार में लाभदायक होता है। बस आप गर्म पानी में एक चम्मच अदरक का रस, नींबू का रस और सेंधा नमक डालकर मिला लें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर 2 से 3 बार पीएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में ये समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

रोजाना खाइए ये लाल-लाल टमाटर, आंखों की रोशनी बढ़ाने के अलावा इम्यूनिटी भी करेगा बूस्ट

Pudina
Image Source : INSTAGRAM/HOME_BYTESPudina 

पुदीना भी कारगर
डकार की समस्या में पुदीने की पत्तियां भी कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। अगर आपने 2 गिलास पानी उबाला है तो उसमें करीब 10 से 15 पुदीने की पत्तियां डालें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे छान लें। एक गिलास रोजाना इस पानी को पीएं। इससे खट्टी डकार की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।

हर महिला को होती है व्हाइट डिस्चार्ज की प्रॉब्लम, जरूर ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे 7 दिन में मिल जाएगा आराम

इलायची
खट्टी डकार की समस्या से निजात दिलाने में इलायची भी कारगर है। इसके लिए बस आप रोजाना एक इलायची को अच्छी तरह से चबाएं। इलायची ना केवल पाचन को ठीक रखेगा बल्कि पेट से जुड़ी परेशानियों से भी निजात दिलाएगा। 

गुड़ और हल्दी से बना ये ड्रिंक चुटकियों में बूस्ट करेगा इम्यूनिटी, कोसों दूर रहेगा कोरोना वायरस

गुड़
अगर आपको बार बार खट्टी डकार आए तो गुड़ को मुंह में तुरंत डाल लें। इससे आपको कुछ मिनटों में ही आराम मिल जाएगा। गुड़ में डाइजेस्टिव एंजाइम होते हैं तो खाने को जल्दी हजम करने में मदद करते हैं।

Garlic
Image Source : INSTAGRAM/KIDDOCAT28Garlic

लहसुन
खट्टी डकार में लहसुन की कली भी फायदेमंद है। आप लहसुन की 2 से 3 कली लें और उसे कच्चा ही चबाएं। इसके बाद एक गिलास पानी पी लें। इससे पेट भी साफ होगा साथ ही डकार से भी छुटकारा मिल जाएगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।