1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुड़ और हल्दी से बना ये ड्रिंक चुटकियों में बूस्ट करेगा इम्यूनिटी, कोसों दूर रहेगा कोरोना वायरस

गुड़ और हल्दी से बना ये ड्रिंक चुटकियों में बूस्ट करेगा इम्यूनिटी, कोसों दूर रहेगा कोरोना वायरस

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2020 07:00 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 07:10 pm IST

आज हम आपको एक और काढ़ा बनाना बताएंगे जो पीने में ना केवल स्वादिष्ट है बल्कि ये आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करेगा और आपको कोरोना की चपेट में आने बचाए भी रहेगा।

Jaggery Turmeric Milk - India TV Hindi
Jaggery Turmeric Milk  Image Source : INSTAGRAM/HEALTHPLANETBLOG

कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए लोग ना केवल घर से बाहर निकलते वक्त अपनी सेफ्टी का पूरा ध्यान रख रहे बल्कि काढ़ा पीकर भी अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर रहे। खास बात है कि ये आयुर्वेदिक काढ़े लोगों को काफी हद तक कोरोना की चपेट में आने से बचाने में कारगर भी साबित हुए। आज हम आपको एक और काढ़ा बनाना बताएंगे जो पीने में ना केवल स्वादिष्ट है बल्कि ये आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करेगा और आपको कोरोना की चपेट में आने बचाए भी रहेगा।

ये 5 आयुर्वेदिक काढ़े इंस्टेंट बूस्ट करेंगे आपकी इम्यूनिटी, आसपास भी नहीं भटकेगा कोरोना वायरस

हेल्दी इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक को बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • हरी इलायची 2-3
  • हल्दी पाउडर चुटकी भर
  • गुड़ स्वादानुसार
  • एक गिलास दूध
  • बादाम 2-3

बनाने की विधि- सबसे पहले आप एक पैन लीजिए और उसमें एक गिलास दूध डाल दें। जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो इसमें 2 हरी इलायची को कूटकर डाल दें। इसके बाद आप गुड़ को दूध में डालें। गुड़ को दूध में आपको तोड़कर डालना है। इसलिए जितना मीठा दूध पीना हो उसी अनुसार दूध में गुड़ डालें। गुड़ डालने के बाद उसे चम्मच से चलाते रहें। इस बात का ध्यान रखें कि आंच धीमी ही रखें। 

हो चुके हैं कोरोना के शिकार तो बिल्कुल ना करें लापरवाही, दोबारा चपेट में आने से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

पैन में दूध डालने के बाद इस बात का ध्यान रखें कि आंच को तेज ना करें। साथ ही दूध को चलाते रहें। ऐसा ना करने पर दूध फट भी सकता है। दरअसल, गुड़ में बहुत थोड़ी मात्रा में नमक और एक खास मसाले का इस्तेमाल होता है जिसकी वजह से दूध फट सकता है। 

जब आप लगातार चम्मच से दूध को चलाते रहेंगे तो गुड़ के टुकड़े दूध में अच्छी तरह से घुल जाएंगे। जैसे ही गुड़ दूध में घुल जाए तो उसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर डाल दें। करीब एक मिनट तक दूध को चम्मच से चलाते रहे और धीमी आंच पर ही पकाएं। 

इसके बाद गैस बंद कर दें और दूध को गिलास में कर लें। अब इसमें ऊपर से आप बारीक बादाम काटकर डाल दें। इस दूध को रोजाना सोते वक्त पीएं। ये ना केवल आपको स्वाद में अच्छा लगेगा बल्कि आपकी इम्यूनिटी बूस्ट कर कोरोना की चपेट में आने से भी बचाए रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।