1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर के किसी भी हिस्से में हैं मस्से तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, 5 दिन में हो जाएंगे गायब

शरीर के किसी भी हिस्से में हैं मस्से तो ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, 5 दिन में हो जाएंगे गायब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2020 03:38 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 08:11 am IST

शरीर के किसी भी हिस्से में मस्से निकल आए तो वो देखने में भद्दे लगते हैं। अगर आपको भी ये मस्से रह रहकर परेशान कर रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं।

Warts- India TV Hindi
Warts Image Source : INSTAGRAM/FEETFOOTTOE_

शरीर के किसी भी हिस्से में मस्से निकल आए तो वो ना केवल देखने में भद्दे लगते हैं बल्कि कई बार उनमें इतना दर्द होता है कि वो असहनीय भी हो जाता है। ये मस्से गर्दन, हाथ, पीठ और बगल कहीं भी निकल आते हैं। कई बार तो लोगों के चेहरे खासतौर पर माथे पर या फिर कान के पास भी निकल आते हैं। इन मस्सों की वजह चेहरे का लुक भी खराब हो जाता है। अगर आपको भी ये मस्से रह रहकर परेशान कर रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए मस्सों से निजात पाने के लिए कौन से देसी उपचार फायदेमंद होंगे।

ALSO READ: 21 सितंबर से क्या खुलने जा रहे हैं स्कूल, सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज की क्या है सच्चाई?

ALSO READ: अफ्रीका के इस देश में खत्म हुआ 30 साल का इस्लामी शासन

Onion Juice
Image Source : INSTAGRA/BEAUTYSCARAAOnion Juice

प्याज का रस

मस्से से निजात पाने के लिए प्याज काफी असरदार होता है। इसके लिए बस आप प्याज को घिसकर या फिर मिक्सी में पीस लें। इसे छानने के बाद इसका रस निकाल लें। इस रस को मस्से पर रोजाना लगाने से कुछ ही दिन में मस्सा अपने आप सूखकर झड़ जाएगा। 

आलू
आलू का रस भी मस्से के लिए कारगर उपाय है। इसके लिए बस आप आलू का एक टुकड़ा लें और उसे मस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करने से 3-4 दिन में मस्से सूखकर गिरने लगते हैं। 

 

LSO READ: महिलाओं को मुसीबत से बचाएगा हैंड ग्रेनेड! कीमत है सिर्फ इतनी

अलसी के बीज
अलसी के बीज से भी मस्सों से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए बस आप अलसी के बीजों को पीस लें। इसके बाद इसमें अलसी का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को मस्सों पर करीब 4-5 से दिन लगाने पर आपको इसका असर दिखने लगेगा।

Garlic
Image Source : INSTAGRAM/KUSHITI.IIDAGarlic

लहसुन की कली
लहसुन की कली को छील लें। अब इसे हल्के हाथ से मस्से वाली जगह पर रगड़ें। ऐसा करने से मस्से कुछ ही दिनों में सूखने लगेंगे और आपको इनसे छुटकारा मिल जाएगा। 

 

ALSO READ: आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर गिरफ्तार

बरगद के पत्तों का रस
बरगद के पत्ते भी मस्से को जड़ से खत्म करने में असरदार होते हैं। इसके लिए बस आप बरगद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। इन्हें लगाने से मस्से के आसपास की त्वचा मुलायम हो जाती है। साथ ही मस्से अपने आप सूखकर झड़ जाते हैं।  

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

साइनस मरीजों के लिए खतरनाक है बदलता मौसम, रोजाना पीएं ये आयुर्वेदिक चाय इंस्टेंट मिलेगा आराम

रोजाना खाली पेट बस खा लें ये 4 चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और बूस्ट होगी इम्यूनिटी

रोजाना चाव से खाएं दही के साथ भुना हुआ जीरा, डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को भी करेगा कंट्रोल

कोरोनाकाल में संजीवनी बूटी की तरह फायदेमंद साबित हुई गिलोय, जानें इसके फायदे और नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।