1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात को सोने से कितनी देर पहले पीना चाहिए ग्रीन टी? मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे

रात को सोने से कितनी देर पहले पीना चाहिए ग्रीन टी? मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 10, 2026 08:36 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 08:36 pm IST

रात में ग्रीन टी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन सोने से कितनी देर पहले ग्रीन टी पीना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं सोने से कितनी देर पहले पिएं ग्रीन टी।

Green Tea- India TV Hindi
रात को सोने से कितनी देर पहले पीना चाहिए ग्रीन टी? Image Source : FREEPIK

ग्रीन टी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और फाइटोकेमिकल्स जैसे गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन ज्यादातर लोग सुबह या शाम के वक्त ही करते हैं। वहीं कुछ लोग रात को सोने से पहले भी ग्रीन टी पीते हैं। ग्रीन टी वजन से लेकर पेट, इम्यून सिस्टम और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मददगार है। लेकिन कई लोग ये जानना चाहते हैं कि रात को सोने से कितनी देर पहले ग्रीन टी पीना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात को सोने से कितनी देर पहले ग्रीन टी पीना चाहिए और इससे शरीर को क्या क्या फायदे मिलते हैं। 

रात को सोने से कितनी देर पहले पिएं ग्रीन टी? 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आपको सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले ग्रीन टी पीना चाहिए। 

सोने से ठीक पहले क्यों नहीं पीना चाहिए?

ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है, लेकिन इसमें दो मुख्य तत्व होते हैं जो आपकी नींद को प्रभावित कर सकते हैं। 

कैफीन 

इसमें कॉफी के मुकाबले कम कैफीन होता है, लेकिन यह आपके मस्तिष्क को 'अलर्ट' मोड पर रख सकता है, जिससे नींद आने में कठिनाई होती है।

एल-थीनाइन  
यह आपको रिलैक्स तो करता है, लेकिन साथ ही फोकस भी बढ़ाता है, जो गहरी नींद में बाधा बन सकता है।

ड्यूरेटिक इफेक्ट 
ग्रीन टी प्राकृतिक रूप से मूत्रवर्धक होती है। इसे देर रात पीने से आपको बार-बार बाथरूम जाने के लिए उठना पड़ सकता है।

रात को ग्रीन टी पीने के फायदे

1. मेटाबॉलिज्म में सुधार
रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जब आप सो रहे होते हैं, तब भी यह शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया को सक्रिय रखने में मदद कर सकती है, जो वजन घटाने में सहायक है।

2. बेहतर नींद 
ग्रीन टी में L-theanine नाम का एक अमीनो एसिड होता है। यह मस्तिष्क को शांत करने, तनाव कम करने और रिलैक्स करने में मदद करता है। 

3. शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन
दिन भर के खान-पान से शरीर में जो टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, उन्हें साफ करने में ग्रीन टी मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स रात के समय शरीर की मरम्मत प्रक्रिया को तेज करते हैं।

4. कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य
अध्ययनों के अनुसार, ग्रीन टी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। रात में इसे पीना आपके ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।