1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अर्जुन की छाल का पानी कितने दिन पीना चाहिए, जानिए इसे बनाने का तरीका और फायदे

अर्जुन की छाल का पानी कितने दिन पीना चाहिए, जानिए इसे बनाने का तरीका और फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 09, 2025 07:45 am IST,  Updated : Jan 09, 2025 07:46 am IST

Arjuna Ki Chhaal Use: अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों के खतरे को दूर किया जा सकता है। जानिए इसका इस्तेमाल कैसे करें और कितने दिन तक करना चाहिए?

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल- India TV Hindi
अर्जुन की छाल का इस्तेमाल Image Source : FREEPIK

आयुर्वेदिक दवाओं और घरेलू नुस्खों में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता है। अर्जुन की छाल में ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अर्जुन की छाल को हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाने का काम करते हैं। अर्जुन की छाल बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। ये दोनों ही चीजें कंट्रोल रहने पर हार्ट अटैक के खतरे को कम करती हैं। आप अर्जुन की छाल का पानी, पाउडर या चाय और काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। लेकिन आपको कितने दिन तक पीना है आइये जानते हैं?

आयुर्वेदिक डॉक्टर्स का कहना है कि आपको किसी डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन शुरू करना चाहिए। वैसे स्वस्थ रहने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक नहीं करना है। आप हफ्ते में 1-2 बार करीब एक दो महीने तक अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं तो आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से ही करें। वो आपको इसकी खुराक और इस्तेमाल करने का सही तरीका बताएंगे।

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कैसे करें?

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। आप चाहें इसे दूध, पानी या शहद में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अर्जुन की छील को दूध में डालें और उबाल लें। दूध को छानकर पी लें। आप चाय में इसे डाल सकते हैं। सिर्फ अर्जुन की छाल का पानी पी सकते हैं। इसके पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

अर्जुन की छाल के फायदे

  • स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में अर्जुन की छाल फायदेमंद साबित होती है।

  • अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कर मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को कम किया जा सकता है। एजिंग को भी कम करती है।

  • हार्ट को हेल्दी बनाने के लिए भी अर्जुन की छाल अच्छी मानी जाती है। इससे दिल से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

  • हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी अर्जुन की छाल मदद करती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

  • पेट की समस्याओं के लिए भी अर्जुन की छाल का उपयोग किया जाता है। डायरिया और दस्त रोकने के लिए उपयोग करते हैं

  • शरीर में आई सूजन को घटाने के लिए भी अर्जुन की छाल अच्छी मानी गई है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन घटाते हैं

  • अर्जुन की छाल को पेट और शरीर फिट रखने के लिए कारगर माना गया है क्योंकि इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।