1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक दिन में कितनी अंजीर खानी चाहिए? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं ये ड्राई फ्रूट

एक दिन में कितनी अंजीर खानी चाहिए? सेहत के लिए वरदान से कम नहीं ये ड्राई फ्रूट

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 04, 2025 10:37 pm IST,  Updated : Jan 04, 2025 10:37 pm IST

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर अंजीर को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि आपको एक दिन में कितने अंजीर का सेवन करना चाहिए।

दिन भर में कितनी अंजीर खाएं?- India TV Hindi
दिन भर में कितनी अंजीर खाएं? Image Source : FREEPIK

अंजीर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो हर रोज अंजीर खाना शुरू कर दीजिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितनी अंजीर खानी चाहिए? आपको बता दें कि जरूरत से ज्यादा अंजीर का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद की जगह नुकसानदायक साबित हो सकता है।

24 घंटे में कितनी अंजीर खानी चाहिए?

एक दिन में आप दो से तीन अंजीर खा सकते हैं। अगर आपने 2-3 से ज्यादा अंजीर को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल किया, तो आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप चाहें तो अंजीर के साथ-साथ अंजीर का पानी भी पी सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अंजीर का पानी भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद अंजीर

फाइबर रिच अंजीर खाने से आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। रेगुलरली दो अंजीर खाने से आपको कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अंजीर आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकती है। अंजीर आपके दिल की सेहत को मजबूत बनाकर हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम कर सकती है।

सेहत पर भारी पड़ सकती है अति

किसी भी चीज की अति नुकसानदायक साबित हो सकती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा अंजीर का सेवन करते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिमिट से ज्यादा अंजीर खाने की वजह से आपके पेट में गैस और एसिडिटी जैसी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स सही मात्रा में इस ड्राई फ्रूट को कंज्यूम करने की सलाह देते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।