1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. IVF कितनी बार करा सकते हैं, आईवीएफ कराने की सही उम्र क्या है, डॉक्टर से जानिए

IVF कितनी बार करा सकते हैं, आईवीएफ कराने की सही उम्र क्या है, डॉक्टर से जानिए

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Sep 05, 2025 01:21 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 02:06 pm IST

IVF Age: अब मां बनने का सपना कभी भी आसानी से पूरा किया जा सकता है। IVF की एडवांस टेक्नोलॉजी से 50-60 साल की महिला भी मां बन सकती है। आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर से जानिए आप कितनी बार आईवीएफ करा सकते हैं और किस उम्र तक?

IVF कराने की उम्र- India TV Hindi
IVF कराने की उम्र Image Source : FREEPIK

आईवीएफ ने उन महिलाओं की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है जो किसी कारण संतान का सुख लेने से वंचित रह जाती थीं। अगर आपको बच्चा नहीं हो रहा है काफी इलाज और दवाओं के बाद भी बेबी नहीं हो रहा है तो आप IVF का सहारा ले सकती हैं। भारत में आईवीएफ कराना अब बेहद आसान हो गया है। डॉक्टर से जानते हैं IVF कराने की सही उम्र क्या है और कितने आईवीएफ करा सकते हैं। क्या महावारी बंद होने के बाद भी महिलाएं आईवीएफ करवा सकती हैं?

कितने IVF करवा सकते हैं?

नॉर्मली आप 3 से 4 आईवीएफ करवा सकते हैं। अगर आपका पहला आईवीएफ सफल नहीं हो पाया तो आप दूसरी और तीसरी बार ट्राई कर सकते हैं।

IVF कराने की सही उम्र क्या है?

डॉक्टर आस्था गुप्ता, सीनियर आईवीएफ कंसल्टेंट एंड आईवीएफ एक्सपर्ट की मानें तो, अगर आईवीएफ कराने की अपर लिमिट उम्र की बात करें तो एथिकली पिछले 3-4 सालों में इसकी उम्र 50 साल तक निश्चित की गई है। क्योंकि 50 साल के बाद बच्चों की देखभाल करना और उनके साथ रहना, उनकी टेक केयर करने का इशू आया और उनकी ओवरऑल हेल्थ का का भी इशू आया। लेकिन पहले दिल्ली आईबीएफ में हमने 2016 में एक 63 साल के महिला का IVF किया और वो सक्सेसफुली हुआ और उनका बेबी है। आप 50-60 साल के बीच आईवीएफ आसानी से करा सकते हैं।

क्या पीरियड्स बंद होने के बाद भी IVF करा सकते हैं?

आज IVF तकनीक इतनी एडवांस हो चुकी है कि पीरियड बंद होने के बाद भी आईवीएफ आसानी से हो सकता है। कई बार महावारी 40-43 की उम्र में भी बंद हो जाती है तो उसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है। आप आसानी से आईवीएफ कर सकते हैं। 

IVF कब करवाना चाहिए?

जहां तक कम उम्र की बात है तो आईवीएफ 20-21 साल से पहले हम नहीं करते हैं। कम उम्र में अगर कोई इंडिकेशन हैं जैसे अगर ट्यूब ब्लॉक है या दूसका कोई कारण है तो आईवीएफ किया जाता है। नॉर्मल हम कहते हैं कि कम से कम 2 से 3 साल ट्राई करें। अगर इसके बाद भी बेबी नहीं हो रहा है। दवाओं से भी नहीं हो रहा है या फिर आईओआई से भी हीं हो रहा है। कोई क्लियर कट इंडिकेशन्स हैं। तब हम आईवीएफ की ओर जाते हैं। जो हमने अमूमन देखा है वह 25 साल से लेकर 40 साल 45 साल तक की फीमेल्स को सबसे ज्यादा रिक्वायरमेंट रहती है। आजकल जो सोशल इश्यूज है जैसे शादियां लेट रही हैं बेबी प्लानिंग भी लेट हो रही है। बच्चे नहीं हो रहे हैं। 2-3 शादियां हो रही है। या करियर की वजह से शादियां लेट हो रही हैं। ऐसी कंडीशन में आप 30, 35, 40, 45, 50 साल तक आसानी से IVF करवा सकते हैं। आज की तकनीक इतनी एडवांस है कि उसे आराम से बहुत अच्छे से किया जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।