1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठते ही साफ नहीं हो पाता है आपका पेट, तो खाकर देखें औषधीय गुणों से भरपूर ये एक चीज

सुबह उठते ही साफ नहीं हो पाता है आपका पेट, तो खाकर देखें औषधीय गुणों से भरपूर ये एक चीज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 27, 2025 07:22 am IST,  Updated : Feb 27, 2025 09:27 am IST

क्या आपका पेट भी सही से साफ नहीं हो पाता है? अगर हां, तो आपको दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल की जाने वाली इस चीज को अपने डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाकर देखना चाहिए।

सुबह-सुबह साफ हो जाएगा पेट- India TV Hindi
सुबह-सुबह साफ हो जाएगा पेट Image Source : FREEPIK

अगर आप अपनी गट हेल्थ की देखभाल नहीं करेंगे, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपका पेट सुबह उठते ही साफ नहीं हो पा रहा है, तो ये लक्षण आपकी खराब गट हेल्थ की तरफ इशारा कर सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर इसबगोल आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे खाएं इसबगोल की भूसी?

आयुर्वेद के मुताबिक इसबगोल की भूसी पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। इसबगोल की भूसी खाते समय आपको अच्छी खासी मात्रा में पानी पीना चाहिए। अगर आप चाहें तो इसबगोल की भूसी को दूध के साथ भी कंज्यूम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात में सोने से पहले इसबगोल की भूसी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, सुबह खाली पेट भी इसका सेवन किया जा सकता है।

साफ रहने लगेगा पेट 

इसबगोल की भूसी खाना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए। आपका पेट साफ रहने लगेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपच और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी इसबगोल की भूसी का सेवन किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इसबगोल की भूसी का सेवन करना बेहद जरूरी है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इसबगोल की भूसी आपकी गट हेल्थ के साथ-साथ आपकी हार्ट हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है। इसबगोल की भूसी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी लिवर हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसबगोल की भूसी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने में भी कारगर साबित हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।