1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह पिएं इस जड़ीबूटी का पानी, कुछ ही हफ्तों में पिघलने लगेगी शरीर में जमा चर्बी

सुबह-सुबह पिएं इस जड़ीबूटी का पानी, कुछ ही हफ्तों में पिघलने लगेगी शरीर में जमा चर्बी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 17, 2025 06:30 am IST,  Updated : Jan 17, 2025 06:30 am IST

अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं तो कलौंजी के बीज के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। आइए जानते हैं कैसे...

वजन घटाने के लिए पिएं कलौंजी का पानी- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए पिएं कलौंजी का पानी Image Source : FREEPIK

अगर आपको भी यही लगता है कि वजन घटाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। वेट लॉस के लिए डाइट प्लान पर फोकस करना भी बेहद जरूरी होता है। औषधीय गुणों से भरपूर कुछ खाने-पीने की चीजें आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकती हैं। कलौंजी वॉटर भी आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने में कारगर साबित हो सकता है।

वेट लॉस में मददगार

अगर आप हर रोज कलौंजी का पानी पीना शुरू कर देते हैं, तो आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। कलौंजी वॉटर को वेट लॉस के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कुल मिलाकर कलौंजी का पानी पीकर न केवल आपकी वेट लॉस जर्नी बूस्ट होगी बल्कि आपको जल्द ही मोटापे से भी छुटकारा मिल सकता है।

कब पीना ज्यादा फायदेमंद?

आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट कलौंजी का पानी पीना चाहिए। हर रोज कलौंजी का पानी पीने से आप अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई कर सकते हैं। इसके अलावा अपने इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए भी कलौंजी वॉटर का सेवन किया जा सकता है। कलौंजी के पानी को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कलौंजी वॉटर आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में मददगार साबित हो सकता है।

कैसे बनाएं कलौंजी वॉटर?

कलौंजी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आधे गिलास पानी को गुनगुना कर लीजिए। अब इस पानी में चुटकी भर कलौंजी का पाउडर डाल दीजिए। इस नेचुरल ड्रिंक को टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें एक स्पून शहद और नींबू के रस को भी एड कर सकते हैं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके आप इस ड्रिंक को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।