1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महीने भर हर रोज ऐसे खाएं आंवला, कम हो जाएगा इस साइलेंट किलर बीमारी का खतरा

महीने भर हर रोज ऐसे खाएं आंवला, कम हो जाएगा इस साइलेंट किलर बीमारी का खतरा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 16, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Jan 16, 2025 03:56 pm IST

क्या आप आंवला खाने के सही तरीके के बारे में जानते हैं? अगर आप घर पर इस तरह से आंवला कैंडी बनाकर खाएंगे, तो आप डायबिटीज जैसी बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

आंवला खाने का सही तरीका- India TV Hindi
आंवला खाने का सही तरीका Image Source : FREEPIK

आयुर्वेद के मुताबिक आंवला में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। अगर आप आंवला के साथ कुछ नेचुरल चीजों को मिलाकर आंवला कैंडी बनाकर कंज्यूम करते हैं, तो आप इसके हेल्थ बेनिफिट्स को कई गुना बढ़ा सकते हैं। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट नियम से आंवला कैंडी खाएं और महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

घर पर बनाएं आंवला कैंडी

आंवला कैंडी बनाने के लिए आंवला को धोकर अच्छी तरह से सुखा लीजिए। अब आंवला के छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए। इसके बाद एक कटोरे में कटे हुए आंवला डालकर इसमें एक स्पून शहद को मिला लीजिए। इस मिक्सचर को रात भर के लिए रेस्ट करने दीजिए। अगली सुबह इसके ऊपर काली मिर्च पाउडर बुरक लीजिए और सभी चीजों को मिला लीजिए। आप इस आंवला कैंडी को लगभग दो हफ्तों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।

कम होगा डायबिटीज का खतरा

अगर आप हर रोज खाली पेट इस आंवला कैंडी का सेवन करते हैं, तो आप डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज है, वो औषधीय गुणों से भरपूर इस कैंडी का सेवन कर अपने ब्लड शुगर लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। आंवला कैंडी डायबिटीज को मैनेज करने में भी कारगर साबित हो सकती है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आंवला, शहद और काली मिर्च से बनी इस कैंडी को कंज्यूम कर इम्यून सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है। सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए हर रोज सुबह आंवला कैंडी का सेवन करना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा घर पर बनाई गई इस आंवला कैंडी की मदद से बॉडी को डिटॉक्स भी किया जा सकता है। कुल मिलाकर आंवला कैंडी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।