1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जानिए कैसे तैयार करें भुना हुआ लहसुन, डायबिटीज के साथ शारीरिक कमजोरी भी करेगा दूर

जानिए कैसे तैयार करें भुना हुआ लहसुन, डायबिटीज के साथ शारीरिक कमजोरी भी करेगा दूर

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Aug 19, 2021 11:44 am IST,  Updated : Aug 21, 2021 08:57 am IST

भुना हुआ लहसुन बहुत काम की चीज है। ये मौसमी बीमारियों को आपके पास नहीं फटकने देगा। साथ ही शुगर लेवल को कंट्रोल में भी रखेगा।

roasted Garlic- India TV Hindi
roasted Garlic Image Source : INDIA TV

यूं तो लहसुन को आर्युवेद में कमाल की चीज कहा गया है। दरअसल लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं कि हमारे शरीर की कई सारी बीमारियां इसके नियमित सेवन से दूर हो जाती है। दिल की बीमारी, शुगर, कब्ज, पेट में गैस, स्किन की परेशानी, टूटते झड़ते बाल, शारीरिक कमजोरी जैसी कई चीजें हैं जो लहसुन के सेवन से दूर हो जाती हैं। डायबिटीज के रोगियों को भी लहसुन काफी फायदा देता है। 

Kitchen Hacks: रात की बची हुई रोटी का क्या करें? बासी रोटी यूज करने के 5 शानदार टिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

चलिए जानते हैं कि लहसुन को कैसे भूना जाए और इसका सेवन कैसे किया जाए ताकि इसका फायदा मिल सके।

कैसे भूने लहसुन (How to roast garlic) आप कई तरीकों से लहसुन को भून सकते हैं।

1. एक पैन में सरसों का थोड़ा सा तेल गर्म कीजिए। अब उसमें लहसुन की कलियां डालकर भूनिए। लहसुन का रंग हल्का भूरा हो जाए तो हलका सा काला नमक डालकर गैस बंद कर दीजिए और कलियों को किसी बर्तन में रख दीजिए। 

2. आप ओवन में भी लहसुन को भून सकते है। लहसुन की कलियों पर ब्रश की सहायता से तेल लगाकर बेकिंग ट्रे में रखिए और 20 मिनट तक बेक कर लीजिए। लेकिन ध्यान रखिए इसे भूरा होने तक भूनना है। अगर इसका रंग काला हो गया तो इसे खाया नहीं जा सकेगा।

भुना हुआ लहसुन क्यों है फायदेमंद (Garlic benefits)

लहसुन में पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। इसमें खनिज विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, फॉस्फोरस, मैंगनीज, कैल्शियम और भरपूर आयरन होता है। इतना ही नहीं लहसुन में प्रोटीन और थायमिन व पैंटोथेनिक एसिड भी होता है जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी कहा जाता है।

घर में बुकनू मसाला कैसे बनाएं, पेट साफ रखने लिए मशहूर है ये जायकेदार आयुर्वेदिक चूरन

भुना हुआ लहसुन खाने से शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल लहसुन बॉडी के  'अमीनो एसिड होमोसिस्टीन' को कंट्रोल करता है जिससे ब्लड में मौजूद शुगर लेवल को कम करने में सहायता मिलती है। डायबिटीज के मरीज अपने डॉक्टर से कंसल्ट करके सुबह के वक्त कच्चा लहसुन या दिन में भुने हुए लहसुन की कलियों का सेवन कर सकते हैं।

शारीरिक कमजोरी को भी करता है दूर -जी हां, शारीरिक कमजोरियों को दूर करने में भुना हुआ लहसुन काफी कारगर माना जाता है। रात को सोने से पहले भुना हुआ लहसुन सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ते हैं। ये उन लोगों को फायदा कर सकता है जिन्हें यौन शक्ति कम होने की दिक्कतें होती हैं। अपने डॉक्टर से कंसल्ट करके इसका सेवन किया जा सकता है।

Kitchen Hacks: चावल उबालने पर चिपक या ज्यादा गल जाते हैं? जानिए परफेक्ट टिप्स ताकि खिले खिले बनें चावल

वेट लॉस में भी कारगर है - लहसुन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। पेट में भोजन को पचाने में इसकी काफी अहम भूमिका रहती है। इतना ही नहीं चूंकि ये कोलेस्ट्रोल बढ़ने से रोकता है, इसमें नाममात्र की कैलोरी होती है, इसलिए इसके सेवन से आप वजन भी कम कर सकते हैं। 

मौसमी बीमारियों से बचाएगा - लहसुन के एंटीबायोटिक, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण आपको वायरल फीवर, सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से बचाएंगे। इसे इस तरह देखिए कि डेली लहसुन के प्रयोग से आपकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी तो मौसमी बैक्टीरियां आप पर हमला नहीं कर पाएंगे। 

दिल के लिए सेहतमंद - भुना हुआ लहसुन दिल के लिए काफी सेहतमंद कहा जाता है। ये बेड कोलेस्ट्रोल को कम करके गुड केलोस्ट्रोल बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियो का खतरा कम हो जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।