1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापे को हराकर पाना है फिट बॉडी तो मान लें फिटनेस ट्रेनर की ये बातें, नए साल में ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंक जाएगा हर कोई

मोटापे को हराकर पाना है फिट बॉडी तो मान लें फिटनेस ट्रेनर की ये बातें, नए साल में ट्रांसफॉर्मेशन देखकर चौंक जाएगा हर कोई

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 30, 2025 05:19 pm IST,  Updated : Dec 30, 2025 05:19 pm IST

Follow These Tips To Get Rid Of Obesity: अगर आपका वजन भी बढ़ा हुआ है और आप मोटापा कंट्रोल कर, फिट बॉडी पाना चाहते हैं तो फिटनेस कोच की इन टिप्स को अपनी लाइफ स्टाइल में तुरंत शामिल करें।

फिट बॉडी- India TV Hindi
फिट बॉडी Image Source : FREEPIK/UNSPLASH

बढ़ता हुआ वजन इन दिनों ज़्यादातर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल और खराब खानपान इसके पीछे मुख्य रूप से ज़िम्मेदार है। मोटापे के कारणडायबिटीज, हृदय रोग, हाई बीपी, स्ट्रोक, फैटी लिवर, जोड़ों के दर्द और अवसाद जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो फिटनेस कोच राज गणपति की इन बातों को ज़रूर फॉलो करें। फिटनेस कोच ने इंस्टाग्राम पर 29 दिसंबर को एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि कैसे इन चीजों को ध्यान में रखकर आप नए साल में एक फिट बॉडी पा सकते हैं?

मोटापा कम करने के लिए रखें विशेष ध्यान:

  • कम खाएं: फिटनेस कोच राज गणपति कहते हैं कि वजन कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है कि खाना कम खाएं। अपने आप को भूखा नहीं रखना है। लेकिन लगातार खाने से बचना चाहिए। ट्रेनर के अनुसार, यह कुछ ऐसा है जो हममें से ज़्यादातर लोग नियमित रूप से करते हैं।

  • अच्छा खाएं: अच्छा खाने का मतलब है कि हमें ज़्यादा पोषक तत्वों वाले फूड्स जैसे प्रोटीन और सब्ज़ियां खानी चाहिए और मीठे, तले हुए और स्टार्च वाले फूड्स का सेवन न के बराबर करना चाहिए

  • नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करें:  मोटापे से निपटने के लिए हफ्ते में कम से कम 3-5 दिन, एक्सरसाइज़ करना चाहिए। लेकिन अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो हर दिन 10-15 मिनट की छोटी-छोटी एक्टिविटी से शुरू करें और धीरे-धीरे समय और तीव्रता बढ़ाएँ।

  • वॉक करते रहें: हमें अक्सर हिलते-डुलते रहना चाहिए, किसी एक्सरसाइज़ के हिस्से के तौर पर नहीं, बल्कि पूरे दिन बस नियमित रूप से चलते रहना चाहिए। हर दिन कम से कम 6000 कदम चलने का लक्ष्य रखना चाहिए, और आदर्श रूप से 8000 कदम या उससे ज़्यादा।

  • ज़्यादा सोएं: एक्सपर्ट के अनुसार, ज़्यादातर लोग पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, इसलिए हर किसी के लिए 7 से 9 घंटे की नींद ज़रूरी है। 6 घंटे की नींद पर्याप्त नहीं होती और इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

     

  • स्ट्रेस मैनेज करें: हम सभी को स्ट्रेस होता है। ऐसी कोई नहीं है जो पूरी तरह से स्ट्रेस-फ्री हो, इसलिए, स्ट्रेस मैनेज करने के लिए जो कुछ भी करना पड़े, वह करना चाहिए ताकि फिटनेस के सतह मेन्टल हेल्थ भी अच्छी हो।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।