1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो इन सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल

हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो इन सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Ritu Raj
 Published : May 02, 2026 08:54 am IST,  Updated : May 02, 2026 08:54 am IST

सांस लेना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन 'सही तरीके' से सांस लेना आपके दिल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सांसों के ताड़ दिल से जुड़े होते हैं। यहां जान लें हार्ट को मजबूत कैसे बनाएं।

हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो इन सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल- India TV Hindi
हार्ट को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो इन सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल Image Source : FREEPIK

एक फूंक में दीप बुझाना सिर्फ खेल नहीं है, ये फेफड़ों की ताकत का छोटा-सा टेस्ट भी है। क्योंकि इसके लिए पहले गहरी सांस लेनी पड़ती है, फेफड़ों में हवा भरनी पड़ती है और फिर उसी हवा को तेजी से बाहर छोड़ना पड़ता है यानि डायफ्राम, चेस्ट और पेट की मसल्स सभी एक्टिव हो जाती है। और ये सांसों की ताकत दिल से भी जुड़ी है। फेफड़े मजबूत होंगे तो शरीर को ऑक्सीजन बेहतर मिलेगी, हार्ट पर दबाव कम होगा, लेकिन फेफड़े कमजोर हुए सांस फूलने लगी तो हार्ट रेट बढ़ेगा, थकान जल्दी आएगी और शरीर अलार्म देने लगेगा। 

इसीलिए आज बात सिर्फ लंग्स की नहीं पूरे लाइफस्टाइल की है। क्योंकि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ताजा रिपोर्ट ने सेहत को लेकर बहुत बड़ी चेतावनी दी है। 14 साल तक के बच्चों में जहां सांस से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। वहीं सबसे चौंकाने वाली खबर दिल से जुड़ी है। देश में पिछले 7 साल में दिल के मरीज तीन गुना बढ़े हैं। कुल बीमारियों में हार्ट डिजीज की हिस्सेदारी तकरीबन 26% हो गई है और चिंता की बात ये है कि 15 से 29 साल के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं बात बीमारी के खतरे की करें तो शहरी इलाकों में ये ज्यादा है। हालांकि गांव भी अब पीछे नहीं है, वहीं पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल ज्यादा रखने की जरुरत है यानि बीमारी का बोझ हर घर तक पहुंच रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक सावधान होने की जरुरत इसलिए भी है कि क्योंकि कई लोगों को हार्ट के साथ शुगर, बीपी, मेटाबॉलिक और एंडोक्राइन जैसी एक से ज्यादा लाइफस्टाइल बीमारियां भी परेशान कर रही हैं और इस पूरे खतरे की जड़ में एक बड़ा नाम कोलेस्ट्रॉल का है। लगातार बैठना, जंक फूड, देर रात जागना और तनाव कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। ये धमनियों में जमकर ब्लॉकेज, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। इसलिए आज से याद रखिए सांस को मजबूत कीजिए, दिल को सुरक्षित रखिए। खानपान, नींद, एक्सरसाइज और कोलेस्ट्रॉल इन चारों पर कंट्रोल ही हेल्दी हार्ट की असली गारंटी है। 

हार्ट अटैक का डर दूर, दिल बनाएं मजबूत

  • 15 मिनट करें सूक्ष्म व्यायाम।
  • रोज सुबह लौकी का जूस पीएं।
  • तले-भुने खाने से बचें। 
  • स्मोकिंग बिल्कुल ना करें।
  • अर्जुन की छाल का काढ़ा पीएं।

हार्ट को बनाए हेल्दी 

  • लौकी का सूप।
  • लौकी की सब्जी।
  • लौकी का जूस।

हार्ट के लिए सुपरफूड

  • अलसी 
  • लहसुन
  • दालचीनी
  • हल्दी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।