1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, बस इन चीजों से रहना होगा दूर और ये चीजें करें डाइट में शामिल

नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं बढ़ा हुआ यूरिक एसिड, बस इन चीजों से रहना होगा दूर और ये चीजें करें डाइट में शामिल

 Published : May 05, 2021 07:56 pm IST,  Updated : May 05, 2021 07:56 pm IST

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी डाइट सुधारनी होगी, कुछ चीजें आपको डाइट में शामिल करनी हैं तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे आपको अपनी डाइट से निकालनी हैं।

URIC ACID- India TV Hindi
 नेचुरल तरीके से कम कर सकते हैं बढ़ा हुआ यूरिक एसिड Image Source : PIXABAY

गलत खान-पान की वजह से यूरीक एसिड बढ़ने की समस्या आम हो गई है, जिसकी वजह से लोगों को गठिया की शिकायत भी बढ़ जाती है। गांठों में दर्द और सूजन की समस्या होने लगती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिससे आपके शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कंट्रोल हो जाएगा। इसके लिए आपको अपनी डाइट सुधारनी होगी, कुछ चीजें आपको डाइट में शामिल करनी हैं तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे आपको अपनी डाइट से निकालनी हैं।

फेफड़ों को रखना चाहते हैं मजबूत, बस डाइट में शामिल करें ये 5 हर्बल चीजें

इन चीजों से कंट्रोल होगा यूरिक एसिड

विटामिन सी से भरपूर फल लेने से शरीर का यूरिक एसिड कंट्रोल रहता है। रसीले फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर डाइट में आप फलों का सेवन बढ़ाएंगे तो शरीर में यूरिक एसिड अपने आप कंट्रोल हो जाएगा।

इसके अलावा आपको हाई फाइबर फूड का सेवन भी यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद करेगा। फाइबर वाले खाने को डाइट में शामिल करने से वो फाइबर यूरिक  एसिड को सोख लेता है। 

कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने शेयर किए कुछ खास उपाय, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

हरा धनिया और अंगूर के बीज का सेवन करने से भी यूरिक एसिड कंट्रोल होता है। आप सुबह खाली पेट धनिया का जूस भी पी सकते हैं इससे गठिया की परेशानी दूर होती है।

एपल साइड विनेगर यानी सेब का सिरका पानी के साथ पीने से भी यूरिक एसिड कंट्रोल होता है।  इसके अलावा आपको डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है।

VIDEO: कोरोना संक्रमण के दौरान लंग्स इनवॉल्व है या नहीं, बिना सीटी स्कैन के इस तरह कर सकते हैं मालूम

इन चीजों से रहे दूर

अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा है तो आपको अधिक फैटी और मीठी चीजें नहीं खानी हैं। इसके अलावा शराब का सेवन करने से भी आपको बचना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।