1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या हाई यूरिक में चना खा सकते हैं? जानें और फिर करें प्रोटीन से भरपूर इस फूड का सेवन

क्या हाई यूरिक में चना खा सकते हैं? जानें और फिर करें प्रोटीन से भरपूर इस फूड का सेवन

 Published : Mar 02, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 02, 2024 06:00 am IST

हाई यूरिक में चना: अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आपको हाई प्रोटीन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे में चना खाएं (chana for uric acid) या नहीं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

chana - India TV Hindi
chana Image Source : SOCIAL

हाई यूरिक में चना: हाई यूरिक की समस्या समय के साथ बेहद गंभीर रूप लेनी लगती है। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती कि जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है तो इसकी पथरियां आपकी किडनी में जमा होने लगती है। इसके अलावा ये शरीर के तमाम अंगों को भी प्रभावित करने लगता है जैसे कि ये हड्डियों के बीच पथरियों के रूप में जमा हो जाता है और सूजन का कारण बनने लगता है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि आप हाई प्रोटीन वाले फूड्स के सेवन से बचें। तो, ऐसे में सवाल ये है कि हाई यूरिक में चना खाएं या नहीं। 

क्या हाई यूरिक में चना खा सकते हैं? 

तो, नहीं। अगर किसी को हाई यूरिक एसिड की समस्या है तो उसे चना, चने की दाल और चने की बनी तमाम चीजों को खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए कि चने में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ती है। इतना ही नहीं अगर किसी को पहले से ही हाई यूरिक एसिड की समस्या है तो चना खाना सूजन को ट्रिगर कर सकता है और दर्द का कारण बन सकता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको हाई यूरिक एसिड में चना खाने से बचना चाहिए।

पीरियड्स से पहले पैरों में दर्द क्यों होता है? जानें इस दौरान नसों और मांसपेशियों की अकड़न का कारण

अगर खाएं तो, कैसे खाएं?

अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो आपको चने को बिलकुल कम मात्रा में खान चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि इसे अंकुरित करके या फिर इस उबालकर खाएं। इस तरह से चने में फाइबर की मात्रा बढ़ती है जो कि पाचन क्रिया को इतना तेज कर देता है कि चने में मिलने वाला प्रोटीन पच जाता है। साथ ही ये मल में थोक जोड़ने का काम करता है जिससे पेट साफ होता है, प्यूरिन मल के साथ बाहर निकल जाता है और यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

high uric acid
Image Source : SOCIALhigh uric acid

32 बीमारियों को न्योता देते हैं ये फूड्स, बंद कर दें यूं रोज-रोज चटकारे मारकर खाना!

तो, पहले तो चना खाने से परहेज करें और अगर आप खा भी रहे हैं तो इन बातों का ख्याल रखें। ऐसे करना आपको यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।  इसकी जगह आप मूंग जैसी दाल का सेवन कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।