1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गैस में दही खाना चाहिए? पहले जान लें फिर खाएं नहीं तो, बढ़ सकती है समस्या

गैस में दही खाना चाहिए? पहले जान लें फिर खाएं नहीं तो, बढ़ सकती है समस्या

 Published : Feb 23, 2024 08:35 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 08:35 pm IST

गैस में दही खाएं या नहीं: गैस की समस्या में कुछ भी खाना अक्सर भारी सा लगता है। हालांकि, इस दौरान सोच-समझकर ही खाना चाहिए नहीं तो एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

curd - India TV Hindi
curd Image Source : SOCIAL

गैस की समस्या जब होती है तो लोग पूरी तरह से परेशान हो जाते हैं। इसकी वजह से पाचन क्रिया प्रभावित हो जाता है और कई बार ये सिर और शरीर के बाकी अंगों तक भी पहुंच जाता है। इससे दिक्कत और बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ फूड्स को खाने से पहले सोचना चाहिए। जैसे कि दही। एसिडिटी में दही खाना चाहिए या नही इस बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। चूंकि दही विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर है तो, ये एसिडिटी में फायदेमंद (acidity and curd) भी हो सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या दही गैस के लिए अच्छा है?

दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो अच्छे बैक्टीरिया होते हैं और पेट की गैस और सूजन को कम करते हैं। साथ ही इसमें पोटेशियम भी होता है, जो शरीर से सोडियम को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा दही में पाए जाने वाले लाभकारी सूक्ष्मजीव गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल पाचन में सुधार करते हैं और सूजन को कम करते हैं। इस प्रकार से गैस में दही का सेवन फायदेमंद है।

acidity and gas
Image Source : SOCIALacidity and gas

समय रहते नहीं कंट्रोल किया कोलेस्ट्रॉल तो खा जाएगा आपका ये अंग, हो सकती है गंभीर बीमारी!

एसिड रिफ्लक्स में फायदेमंद है दही

जो दही बहुत खट्टा न हो वह एसिड रिफ्लक्स के लिए भी अच्छा है। क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतों के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। दही प्रोटीन भी प्रदान करता है और पेट की परेशानी को शांत करता है। ये पेट के लेयर को ठंडा करता है और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम करने में  मदद करते हैं। 

क्या सच में कुलथी की दाल पथरी का इलाज है? जानें इसमें पाई जाने वाली सबसे खास चीज के बारे में

ऐसे करें दही का सेवन

गैस की दिक्कत में आप दही में काला नमक मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें थोड़ा सा अजवाइन मिलाकर भी खा सकते हैं जो कि इस समस्या में कारगर है। तो, इन तमाम कारणों से आपको गैस और एसिडिटी में दही खाना चाहिए। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।