1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह के समय खाली पेट दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

सुबह के समय खाली पेट दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 26, 2024 12:48 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 03:35 pm IST

कई लोग सुबह के समय खाली पेट दौड़ते हैं तो वहीं कुछ लोग हल्का फुल्का कुछ खाने के बाद दौड़ना पसंद करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे दौड़ना सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं। सुबह के समय खाली पेट दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

Running on empty stomach benefits or side effects- India TV Hindi
Running on empty stomach benefits or side effects Image Source : SOCIAL

आजकल की बिगड़ती लाइ स्टाइल में लोग अपने आप को हेल्दी और सेहतमंद रखने के लिए वर्कआउट का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। समय निकालकर कर लोग दौड़ना या ब्रिस्क वॉक करना पसंद करते हैं। दौड़ने से हमारी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन ठीक से कम करता है जिससे हम कई बीमारियों से बचे रहते हैं। दौड़ने से सिर्फ आपका वजन ही कम नहीं होता है बल्कि हमारा इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती है। ऐसे में कई लोग सुबह के समय खाली पेट दौड़ते हैं तो वहीं कुछ लोग हल्का फुल्का कुछ खाने के बाद दौड़ना पसंद करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कैसे दौड़ना सेहत के लिए ज़्यादा फायदेमंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं। सुबह के समय खाली पेट दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक।

खाली पेट दौड़ने से मिलते हैं ये फायदे:

  1. मोटापा होता है कम: अगर आपकी बॉडी को मोटापे ने जकड़ रखा है तो बिना कुछ खाये पिए सुबह के समय दौड़ना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 
  2. दिल होता है हेल्दी:  यदि आप दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा  कम करना चाहते हैं तो डेली 10 से 15 मिनट की दौड़ लगायें। दौड़ हमारे दिल को अधिक क्रियाशील बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन को सही करती है। 
  3. पाचन होता है दुरुस्त: खाली पेट दौड़ने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या जैसे आंतों में ऐंठन, जी मिचलाना, उल्टी और दस्त की समसया का सामना नहीं करना पड़ता है। 
  4. आती है बेहतर नींद: जो लोग सुबह के समय दौड़ लगाते हैं उन्हें सुकून की नींद आती है।  अगर आप भी रात में बिस्तर करवट बदलते रहते हैं तो आज से ही इस आदत को अपनाएं। 

क्या है ब्रेकफास्ट करने का सही समय? 90% लोग करते हैं गलत समय पर नाश्ता; जानें सही समय

खाली पेट दौड़ने के नुकसान:

  1. जल्द हो सकती है थकान: खाली पेट दौड़ने से आपको थकान हो सकती है। दरअसल, जब आप खाली पेट दौड़ते हैं तो ऐसे में आपका शरीर फैट को एनर्जी में बदलता है। लेकिन, शरीर ऐसा लंबे समय तक नहीं कर पाता है और ऐसे में आपको थकान महसूस होने लगती है। 
  2. चोट लगने का खतरा: जैसे ही आपके शरीर की एनर्जी कम होती है तो आपको थकान होने लगती है। जिससे चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है। 

सुबह-सुबह पेट नहीं होता साफ़? खाली पेट खाएं ये एक फल; पेट में जमी गंदगी का तुरंत होगा सफाया

इसलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि दौड़ने से 15-30 मिनट पहले एक केला खाना चाहिए या एनर्जी ड्रिंक पीना चाहिए। केला में नेचुरल शुगर होता है जो आसानी से पच जाता है।वहीं, एनर्जी ड्रिंक आपकी बॉडी को इंस्टैंट ऊर्जा प्रदान करती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

बाबा रामदेव से जानें क्या है किडनी को हेल्दी रखने का रामबाण इलाज?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।