1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 90% लोग करते हैं गलत समय पर नाश्ता, जानिए क्या है ब्रेकफास्ट करने का सही समय?

90% लोग करते हैं गलत समय पर नाश्ता, जानिए क्या है ब्रेकफास्ट करने का सही समय?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 26, 2024 09:10 am IST,  Updated : Feb 26, 2024 10:57 am IST

सही समय पर नाश्ता करने से आपको अपनी बॉडी में बेहतरीन बदलाव भी देखने को मिलेंगे। चलिए अजा हम आपको बताते हैं कि आपको सुबह के समय कब तक नाश्ता कर लेना चाहिए?

Right time to have breakfast- India TV Hindi
Right time to have breakfast Image Source : SCOIAL

नाश्ता कभी भी एक राजा की तरह करना चाहिए, इसका यह मतलब है कि सुबह के समय भरपेट खाना चाहिए। दरअसल, नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन है। सुबह सही समय पर नाश्ता न करने से आपके शरीर को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। सुबह के समय नाश्ता करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ बेहतर होता है बल्कि आपकी मानसिक सेहत के लिए भी सुबह का नाश्ता बेहद ज़रूरी है। सुबह के ब्रेकफास्ट से आपकी बॉडी को ऊर्जा मिलती है और आपकी सेहत को कई फायदे होते हैं। बैलेंस ब्रेकफास्ट से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और मोटापे से ग्रसित लोग आसानी से अपना वजन कम कर पाते हैं। साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी मेन्टेन होता है। यानी कुल मिलकार कहा जाये तो सुबह का नाश्ता हेल्दी शरीर के लिए बेहद ज़रूरी होता है। 

लेकिन सुबह का नाश्ता अगर आप सही समय पर न करें तो आपके पूरे किये कराये पर पानी फिर जायेगा। यानी आप कितनी भी हेल्दी चीज़ें अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर लें इससे आपको कोई फायदा नहीं होगा। सही समय पर नाश्ता न करने से आपकी भूख बढ़ सकती है जिससे आप खाने का अधिक समय लगाने लगते हैं और इससे आपके शरीर का वजन बढ़ने के अधिक संभावना होती है। इसलिए ज़रूरी है कि आपका नाश्ता सही समय पर हो। सही समय पर नाश्ता करने से आपको अपनी बॉडी में बेहतरीन बदलाव भी देखने को मिलेंगे। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको सुबह के समय कब तक नाश्ता कर लेना चाहिए? 

क्या है ब्रेकफास्ट का सही समय?

नाश्ता करने का सबसे अच्छा और सही समय सुबह 7 से 9 बजे के बीच है। अगर आप सोकर लेट उठते हैं तो भी 10 बजे तक आपको नाश्ता कर ही लेना चाहिए।  ऐसा अगर कभी कभी हो तो ही बेहतर है। जागने के एक घंटे के भीतर नाश्ता करने का सबसे अच्छा समय होता है। सुबह ग्लूकोज का लेवल आमतौर पर कम होता है। इसलिए नाश्ता खाने से हमें दिन की शुरुआत करने के लिए एनर्जी मिलती है।

मिर्गी का दौरा पड़ने पर घबराने की बजाय आज़माएं ये असरदार घरेलू उपाय, मिलेगा तुरंत आराम

नाश्ते में क्या खाएं?

सुबह के नाश्ते में आप ओटमील, ओट्स, पोहा, इडली फलों व सब्जियों का स्मूथी, अंडा, आदि चीजें शामिल कर सकते हैं। साथ ही फल, सब्जियां और अनाज का सेवन करने से शरीर को फाइबर मिलती है जो डाइजेशन के लिए बेहतर होता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

नाजुक दिल को मजबूत बनाने में ये योगासन हैं बेस्ट, दिल को स्वस्थ बनाने के लिए रोज़ करें अभ्यास

सुबह-सुबह मल नहीं होता साफ़? खाली पेट खाएं ये एक फल; पेट में जमी गंदगी का तुरंत होगा सफाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।