1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मल के साथ शरीर से बाहर हो जाएगा प्यूरिन, बस High Uric Acid के मरीज रोजाना 1 गिलास पिएं ये ड्रिंक

मल के साथ शरीर से बाहर हो जाएगा प्यूरिन, बस High Uric Acid के मरीज रोजाना 1 गिलास पिएं ये ड्रिंक

 Published : Dec 19, 2023 07:29 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 07:29 am IST

हाई यूरिक एसिड में ईसबगोल के फायदे: शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। साथ ही ये गाउट की बीमारी पैदा कर सकता। ऐसे में प्यूरिन पचाने में ये देसी ड्रिंक कारगर तरीके से फायदेमंद हो सकती है। कैसे, जानते हैं इस बारे में।

Psyllium husk benefits- India TV Hindi
Psyllium husk benefits Image Source : SOCIAL

हाई यूरिक एसिड में ईसबगोल के फायदे: शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना गाउट की समस्या का कारण बन सकता है। इस बीमारी में हड्डियों के बीच एक गैप पैदा हो जाती है और पैरौं का पूरा ढांचा बिगड़ जाता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप प्रोटीन के वेस्ट प्रोडक्ट प्यूरिन को शरीर में जमा होने से रोकें। इस काम के लिए सबसे पहले आपको अपने शरीर के प्रोटीन मेटाबोलिक रेट को सही करना होगा और दूसरा बॉवेल मूवमेंट को। इन्हीं कामों में मदद कर सकता है ये देसी ड्रिंक (isabgol husk benefits for high uric acid patient) जिसका सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। क्या है ये और क्यों फायदेमंद है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या ईसबगोल यूरिक एसिड के लिए अच्छा है-Is isabgol good for uric acid levels?

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का मतलब है कि प्यूरिन जमा हो रहा है और ऐसे में  ईसबगोल इसे अपने साथ बाहर निकालने में मदद कर सकता है। दरअसल, ये हाई फाइबर से भरपूर है जो कि खून में यूरिक एसिड को अवशोषित करने में मदद कर सकता है, जिससे यह आपके गुर्दे के माध्यम से आपके शरीर से बाहर निकल सकता है। इसके अलावा ये बॉवेल मूवमेंट को तेज कर देता है और मल में थोक जोड़ते हुए इसे बाहर निकालने में मदद करता है। इस प्रकार से ये हाई यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है।  

Psyllium husk benefits for high uric acid patients
Image Source : SOCIALPsyllium husk benefits for high uric acid patients

एलोवेरा के एक ग्लास जूस में है सेहत का खजाना, हो जाएगी इन बीमारियों की छुट्टी; जानें किस समय पीने से होगा फायदा? 

हाई यूरिक एसिड में ईसबगोल के फायदे-Isabgol husk benefits for high uric acid

जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो ईसबगोल को मिश्री के पानी में या फिर सत्तू के साथ मिलाकर पीने से यूरिक एसिड की समस्या कम हो सकती है। ये असल में शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है जिससे पानी के साथ प्यूरिन बाहर निकल जाता है। इसके अलावा ये प्रोटीन पचाने की गति को तेज करता है जिससे शरीर में प्यूरिन जमा नहीं होता। साथ ही ये सत्तू और मिश्री पेट और हड्डियों के लिए भी अच्छा है।

ज़रूरत से ज़्यादा प्रोटीन का सेवन है खतरनाक, हो जाएंगे इन गंभीर बीमारियों के शिकार

तो, बस 2 चम्मच ईसबगोल लें और इसे 1 गिलास सत्तू में घोल लें। फिर इसमें थोड़ा का काला नमक मिलाएं और जीरा पाउडर और इसे पी लें। इसके अलावा आप मिश्री के पानी में भी ईसबगोल मिलाकर पी सकते हैं। ये आपके पटे के और यूरिक एसिड दोनों की ही समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।