1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नसों में चिपके गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकाल देता है कश्मीरी लहसुन, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

नसों में चिपके गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकाल देता है कश्मीरी लहसुन, जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 15, 2025 07:33 am IST,  Updated : Aug 15, 2025 07:33 am IST

कश्मीरी लहसुन का इस्तेमाल दिली की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल निकालने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें?

कोलेस्ट्रॉल के लिए कश्मीरी लहसुन के फायदे- India TV Hindi
कोलेस्ट्रॉल के लिए कश्मीरी लहसुन के फायदे Image Source : FREEPIK

आजकल खराब खान पान की वजह से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है। इन दिनों लोग जंक फ़ूड और डिब्बाबंद खाद पदार्थ का सेवन बहुत ज़्यादा करने लगे हैं। इनमें अनहेल्दी फैट्स बहुत ज़्यादा होते हैं जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाते हैं। इस वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों की संभावना तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में नसों में चिपके गंदे कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए आप कश्मीरी लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर यह लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल कब और कैसे करना है

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे फायदेमंद है कश्मीरी लहसुन?

कश्मीरी लहसुन शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए जाना जाता है। यह शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है। अध्ययनों से पता चला है कि लहसुन का सेवन करने वाले रोगियों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स 20% तक कम होते हैं। दूसरा, यह रक्त के घनत्व को कम करके प्लाक और थक्कों के निर्माण को रोकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने वाले रोगियों में हानिकारक रक्त के थक्कों का खतरा 83% कम होता है।

कैसे करें इस्तेमाल?'

सुबह खाली पेट कश्मीरी लहसुन का सेवन करें। एक गिलास गुनगुना पानी पैन और लहसुन की 2 कलियां छील लें और फिर उसे चबाकर खाएं और फिर यह गुनगुना पानी पिएं।

इन समस्याओं में भी है फायदेमंद:

  • सर्दी-खांसी का इलाज: नियमित रूप से सेवन करने पर यह सर्दी-खांसी होने के जोखिम को 50% से भी ज़्यादा कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक यौगिक सर्दी-खांसी को कम करने में मदद करते हैं।

  • मधुमेह से लड़ता है: नियमित रूप से कश्मीरी लहसुन की 2-3 कलियाँ खाने से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन बी और थायमिन के साथ एलिसिन की उपस्थिति अग्न्याशय को शरीर में इंसुलिन बनाने के लिए प्रेरित करती है.

  • हाई ब्लड प्रेशर में है फायदेमंद: हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में, यह लहसुन मांसपेशियों को आराम पहुँचाता है और इस प्रकार रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद करता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।