चिया सीड्स घुलनशील फाइबर, प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट और ज़रूरी मिनरल से भरपूर होता है जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है। इस सीड्स को सूखा खाने की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि चिया सीड्स गले या पेट में फूल सकते हैं और परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसलिए इन्हें भिगोना ज़रूरी है। भिगोने पर चिया घुलनशील फाइबर से भरपूर एक चिपचिपा जेल बनाता है। यह जेल एक प्रीबायोटिक की तरह काम करता है और इससे स्टूल का गाढ़ापन बेहतर होता है, गट मोटिलिटी बेहतर होती है, कब्ज़ कम होता है और आंतों की परत में बेहतर हाइड्रेशन होता है। इन्हें भिगोने का सबसे हेल्दी तरीका क्या है, पानी या दूध? लिक्विड चिया को कैसे पचाता है, कितना न्यूट्रिशन लेता है, और ब्लड शुगर पर कैसे रिस्पॉन्ड करता है, चलिए जानते हैं?
चिया सीड्स पानी के साथ
-
चिया सीड्स को पानी में भिगोने से पाचन के लिए यह फायदेमंद होता है, क्योंकि पानी में भिगोने पर इनका घुलनशील फाइबर जेल जैसा बन जाता है जो आंतों की सफाई में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। यह गट मोटिलिटी में सुधार करता है और मल की कंसिस्टेंसी को बेहतर बनाता है।
-
चिया सीड्स को पानी में भिगोने से से वज़न कंट्रोल करने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें कैलोरी नहीं होती और यह कम ऊर्जा वाले खाद्य पदार्थों की तरह पेट भरा हुआ महसूस कराता है।
चिया सीड्स दूध के साथ
-
दूध में चिया सीड्स भिगोने से फाइबर ग्लाइसेमिक स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए फायदेमंद है। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर दूध के साथ मिलकर पोषक तत्वों को धीरे-धीरे अवशोषित करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर अचानक नहीं बढ़ता है।
-
चिया सीड्स को दूध में भिगोने पर वे फाइबर, प्रोटीन और फैट के साथ मिलकर भूख को नियंत्रित करते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और क्रेविंग कम होती है।
कौन सा विकल्प है हेल्दी ?
चिया सीड्स को पानी के साथ और दूध के साथ मिलाकर खाना यह दोनों ही विकल्प शानदार है। बेहतर डाइजेशन और गट मोटिलिटी, ज़्यादा हाइड्रेशन एफिशिएंसी, कम कैलोरी से पेट भरा हुआ महसूस होना करने के लिए पानी में चिया सीड्स लें। ज़्यादा बैलेंस्ड, न्यूट्रिएंट्स से भरपूर खाना। बेहतर ब्लड शुगर स्टेबिलिटी के लिए आप दूध में चिया सीड्स लें।
स्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।