होली में अपने पाचन तंत्र को कैसे बनाएं मजबूत? स्वामी रामदेव से जानिए कारगर योगासन और घरेलू नुस्खे
होली में अपने पाचन तंत्र को कैसे बनाएं मजबूत? स्वामी रामदेव से जानिए कारगर योगासन और घरेलू नुस्खे
Written by: India TV Health Desk
Published : Mar 15, 2022 02:07 pm IST,
Updated : Mar 16, 2022 12:11 pm IST
स्वामी रामदेव से जानिए कि होली की तैयारी कैसे करें जिससे पेट भी सेट रहे और होली भी जबरदस्त मनाएं।
Image Source : INDIA TV
Swami Ramdev
Highlights
एसिडिटी में ठंडा दूध पिएं।
सुप्त वज्रासन पेट के लिए है बेहद कारगर।
रंगों के त्योहार होली में सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसा लग रहा है कि कुदरत भी इन दिनों रंग-बिरंगे फूलों के जरिए जश्न मना रही है और मौसम खुशनुमा हो गया है। फागुन को रंगीला मौसम भी कहा गया है और उसमें गाया जाने वाला फाग खुशियों के रंग को और गहरा कर देता है। फागुन का असर ही है कि मंदिर रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं वैसे भी ब्रज की होली का अपना मजा है जो कहीं और देखने को नहीं मिलता है।
इस बार लोग होली जमकर खेलने वाले हैं क्योंकि पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से होली नहीं हो पाई है, सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से लोग रंग नहीं खेल पाए। लेकिन इस बार तो जमकर गुलाल उड़ेगा क्योंकि देश में फिलहाल कोरोना का खतरा कम है। फिलहाल खुश होने की ज्यादा जरूरत नहीं है क्योंकि चीन में कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगने लगा है। इतना ही नहीं,पिछले 24 घंटे में दक्षिण कोरिया में कोरोना के सबसे ज्यादा केस मिले हैं। यही हाल हांगकांग, वियतनाम, जर्मनी, फ्रांस और रूस का भी है। रुस में तो पिछले 24 घंटे में कोरोना से करीब 600 लोगों की जान चली गई है। भारत में भले कोरोना कम हो लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स से लोग अब भी परेशान हैं।
कोरोना से रिकवरी के बाद सबसे ज्यादा लोग पेट की परेशानी से जूझ रहे हैं क्योंकि इंफेक्शन का असर लिवर, किडनी, पेनक्रियाज और इंटेस्टाइन पर सबसे ज्यादा पड़ा है। तो इस बार होली भी मनानी है गुजिया भी खानी है और इसका भी ख्याल रखना है कि पेट खराब ना हो लेकिन ये कमाल कैसे होगा कि होली पर जमकर खाया भी जाए और सब हजम भी हो जाए। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानिए कि होली की तैयारी कैसे करें जिससे पेट भी सेट रहे और होली भी जबरदस्त मनाएं।