1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये हरे रंग की चटनी नसों की दीवारों पर चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल के छोटे छोटे कणों को छानकर निकाल देती है बाहर, जानें कैसे बनाएं?

ये हरे रंग की चटनी नसों की दीवारों पर चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल के छोटे छोटे कणों को छानकर निकाल देती है बाहर, जानें कैसे बनाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 25, 2025 06:30 am IST,  Updated : Aug 25, 2025 11:29 am IST

अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा हुआ है तो उसे कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में हरी धनिया की चटनी का सेवन शुरू करें।

धनिया कोलेस्ट्रॉल कम करता है- India TV Hindi
धनिया कोलेस्ट्रॉल कम करता है Image Source : FREEPIK

खराब खान पान की वजह से आजकल लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, बाहर खराब तेल में बनी चीजें, जंक फ़ूड, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और शुगरी ड्रिंक्स बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की मुख्य वजहों में से एक हैं. ऐसे में इस वजह से मोटापा, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और कई दूसरी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप सबसे पहले अपनी डाइट बदलें। इसकी शुरुआत आप इस हरी चटनी से भी कर सकते हैं। भुने हुए चने और हरी धनिया से बनी यह चटनी कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कंट्रोल करती है।

हरी धनिया की चटनी के लिए सामग्री:

2 मुट्ठी भुने चने, आधा कप धनिया, 12-15 पुदीने के पत्ते, 1 आंवला, 2 हरी मिर्च, अदरक का छोटा टुकड़ा, 2 लहसुन की कलियाँ, काला नमक, आधा चम्मच जीरा पाउडर 

भुने हुए चने में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके और दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं। साथ ही भुने चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो है। इसमें फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होता है जिसकी वजह से चना खाने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। धनिया पत्ती ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। 

भुने चने और हरी धनिया की चटनी कैसे बनाएं?

एक मिक्सर जार में एक मुट्ठी चना, एक कप हरी धनिया की पत्तियां, 12-15 पुदीने के पत्तियां, 1 आंवला, अदरक का छोटा टुकड़ा, 2 लहसुन की कलियाँ, आधा चम्मच जीरा पाउडर और काला नमक स्वाद अनुसार लें।अब इसमें आधा कप पानी डालें और एकदम बारीक पीस लें। स्वाद और सेहत से भरपूर चटनी तैयार है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।