1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किडनी से जुड़ी समस्या होने पर शुरुआत में ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नज़रअंदाज़

किडनी से जुड़ी समस्या होने पर शुरुआत में ही दिखने लगते हैं ये लक्षण, भूलकर भी न करें नज़रअंदाज़

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 23, 2025 06:14 pm IST,  Updated : May 23, 2025 06:17 pm IST

​जब किडनी खराब होने लगती है तब हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। डॉक्टर से जानते हैं किडनी खराब होने पर शुरुआत में किस तरह के लक्षण दिखते हैं?

किडनी खराब होने का चरण - India TV Hindi
किडनी खराब होने का चरण Image Source : SOCIAL

किडनी हमारे शरीर के दो महत्वपूर्ण अंग हैं जो रक्त को फ़िल्टर करते हैं और बॉडी के वेस्टेज को पेशाब के रूप में बाहर निकालते हैं। वे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट के स्तर को भी संतुलित करते हैं। लेकिन जब किडनी खराब होने लगती है तब हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. शशि किरण बता रही हैं कि किडनी खराब होने पर शुरुआत में किस तरह के लक्षण दिखते हैं?

किडनी खराब होने पर दिखते हैं ऐसे लक्षण:

  • पेशाब में बदलाव: किडनी खराब होने पर पेशाब में बदलाव जैसे झागदार या खून आना, या पेशाब की आवृत्ति में वृद्धि या कमी होना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। मूत्र में लगातार झाग या बुलबुले प्रोटीनुरिया के संकेत हैं।

  • रात में बार-बार पेशाब आना: किडनी से संबंधित समस्या होने पर रात में बार-बार पेशाब आना एक सामान्य लक्षण है, जिसे नोक्टुरिया (Nocturia) कहा जाता है। किडनी की खराबी के कारण शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे रात में बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है।

  • पैरों और आंखों के आसपास सूजन: किडनी की समस्या होने पर पैरों और आंखों के आसपास सूजन होना एक सामान्य लक्षण है, जिसे एडिमा कहा जाता है। यह तब होता है जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है और शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ और सोडियम को बाहर नहीं निकाल पाती है। किडनी की समस्या होने पर आमतौर पर शरीर के निचले हिस्से में सूजन होती है, लेकिन यह अन्य जगहों पर भी हो सकती है, जैसे कि आंखों के आस-पास का क्षेत्र।

  • थकान, कमज़ोरी और मांसपेशियों में ऐंठन: किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं जिससे थकान और कमजोरी महसूस होती है। साथ ही मांसपेशियों में ऐंठन और अकड़न की समस्या भी होने लगती है। 

    दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ना: जब किडनी शरीर से सभी वेस्टेज को बाहर नहीं निकाल पाती है तब मस्तिष्क पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे याददाश्त और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।