1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में तेजी से बढ़ रही हैं लिवर की बीमारियां, बचाव के लिए जानें स्वामी रामदेव से यौगिक उपाय

गर्मी में तेजी से बढ़ रही हैं लिवर की बीमारियां, बचाव के लिए जानें स्वामी रामदेव से यौगिक उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Akanksha Tiwari
 Published : Jun 18, 2023 09:41 am IST,  Updated : Jun 18, 2023 09:41 am IST

गर्मी के मौसम का असर लिवर-किडनी और आंतों पर पड़ने लगा है। आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं शरीर के सबसे बड़े ग्लैंड लिवर का ख्याल कैसे रखें।

How to cure liver naturally- India TV Hindi
How to cure liver naturally Image Source : FREEPIK

चार दिन के लिए ही सही लोगों को जानलेवा गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। गुजरात और राजस्थान में, लोगों ने विपरजॉय तूफान का भयानक मंजर देखा लेकिन दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में इसका असर राहत लेकर आया। लेकिन ये राहत सिर्फ कुछ दिन की है क्योंकि दिल्ली से लेकर बिहार तक हीट वेव का अलर्ट है। बढ़ते तापमान से दुनिया बेहाल है, अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया के कई देशों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, दुनिया के 22 देश ऐसे हैं जहां टेम्परेचर 50 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया।

सेहतमंद लोग भी गर्मी से बीमार पड़ रहे हैं और हीट स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब तक डायरिया के मामले ही आ रहे थे लेकिन अब गर्मी का असर लोगों के लिवर-किडनी और आंतों पर पड़ने लगा है। गर्मी में पानी की कमी से 'गैस्ट्रो-इंटाटिस' की परेशानी होती है। इसमें आपको आंत और पेट में जलन महसूस होती है। पानी की कमी से टॉक्सिंस का लेवल बढ़ जाता है जो लिवर को बीमार कर देता है। इससे वोमिटिंग और ब्लोटिंग की दिक्कत बढ़ रही है।

गर्मी में एल्कोहल, नॉनवेज और मसालेदार खाना ना खाने की सलाह डॉक्टर्स दे रहे हैं क्योंकि इसे पचाने के लिए ज्यादा पानी की जरुरत पड़ती है। लिवर पर इसका बुरा असर पड़ता है, ऐसे में स्वामी रामदेव से जानते हैं गर्मी में भी लिवर कैसे सेहतमंद रख सकते हैं।

हेल्दी लिवर से होगी परफेक्ट सेहत 

शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड लिवर है जो कि लगभग 1.5 Kg वज़न  का होता है। ये सबसे ज़्यादा न्यूट्रिशंस स्टोर करता है और बॉडी डिटॉक्स करता है।

लिवर प्रॉब्लम्स की क्या है वजह

  1. तला-भुना खाना
  2. मसालेदार खाना
  3. फैटी फूड्स 
  4. जंक फूड 
  5. रिफाइंड शुगर 
  6. अल्कोहल

फैटी लिवर बीमारी 

  1. हाई कोलेस्ट्रॉल
  2. मोटापा
  3. डायबिटीज़
  4. थायराइड
  5. स्लीप एप्निया
  6. इनडायजेशन

लिवर का काम 

  1. एंजाइम्स बनाना
  2. ब्लड फिल्टर करना
  3. टॉक्सिंस निकालना
  4. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
  5. डाइजेशन
  6. प्रोटीन बनाना
  7. इम्यूनिटी बढ़ाना

लिवर रहेगा हेल्दी इन्हें खाने-पीने से बचें

  1. सेचुरेटेड फैट
  2. ज्यादा नमक
  3. ज्यादा मीठा
  4. प्रोसेस्ड फूड
  5. कार्बोनेटेड ड्रिंक
  6. अल्कोहल

यह भी पढ़ें: मुंह की बदबू और कैविटी के लिए सिर्फ ब्रश ही नहीं, 15 दिन में एक बार जरूर करें ये 3 काम 

Yoga Day 2023: Thyroid कंट्रोल कर सकते हैं ये 4 योगासन, आज से ही करें अभ्यास

रात में दूध में मिलाकर पिएं ये एक चीज, खोखली हड्डियां बनेंगी फौलादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।