1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Yoga Day 2023: Thyroid कंट्रोल कर सकते हैं ये 4 योगासन, आज से ही करें अभ्यास

Yoga Day 2023: Thyroid कंट्रोल कर सकते हैं ये 4 योगासन, आज से ही करें अभ्यास

 Published : Jun 18, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jun 19, 2023 06:57 pm IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023: योग करने से न सिर्फ शरीर स्वास्थ्य होता है, बल्कि कई बीमारियों का इलाज भी होता है। आइए जानते हैं थायराइड में फायदेमंद 4 योगासन।

Yoga For Thyroid- India TV Hindi
Yoga For Thyroid Image Source : FREEPIK

Yoga For Thyroid: योगासन या योग मुद्राएं शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मददगार होते हैं। योग से शरीर को स्वस्थ और मन को तनावमुक्त रखा जा सकता है। आजकल हार्मोन से जुड़ी कई समस्याएं लोगों में देखने को मिल रही हैं, जिनमें से एक थायराइड भी है। थायराइड से छुटकारा दिलाने में (Get Rid Of Thyroid) योग फायदेमंद साबित होता है। शरीर में थायराइड का लेवल बढ़ने या कम होने से नुकसान हो सकता है। थायराइड से पीड़ित व्यक्ति का वजन कम या अधिक हो सकता है। ऐसे में अगर आप थॉयराइड का शिकार हो चुके हैं तो हम बताने वाले हैं 4 ऐसे योगासन जिन्हें करके आप थायराइड कंट्रोल कर सकते हैं।

थायराइड के लिए योगा (Yoga For Thyroid)

भ्रामरी (Bhramari)

Yoga For Thyroid
Image Source : FREEPIKYoga For Thyroid

थायराइड के शिकार लोगों को भ्रामरी प्राणायाम करना चाहिए। इससे तनाव, बेचैनी, डिप्रेशन और बीपी से भी राहत मिलती है। भ्रामरी प्राणायाम को हमिंग ब्रीथ भी कहा जाता है। इसे करने से मन शांत रहता है और शरीर में पॉजिटिव वाइब्स का एहसास होता है।

उज्जायी प्राणायाम (Ujjayi)

Yoga For Thyroid
Image Source : FREEPIKYoga For Thyroid

उज्जायी प्राणायाम हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म दोनों में फायदेमंद साबित होता है। इसे करने से थायराइड से पीड़ित व्यक्ति को आराम मिलता है। उज्जायी प्राणायाम को कम से कम 10 बार करना चाहिए।

विपरीतकरणी (Viparita Karani)

Yoga For Thyroid
Image Source : FREEPIKYoga For Thyroid

विपरीतकरणी आसन थायराइड में फायदेमंद साबित होता है। इस आसन को करने से पहले ध्यान रखें कि आपका पेट खाली हो। भोजन करने के कम से कम 4 घंटे बाद ही इस आसन को करना चाहिए। विपरीतकरणी आसन को सुबह के समय करना चाहिए। इस आसन से कमर दर्द और घुटनों के दर्द से भी राहत मिलती है।

सर्वांगासन (Sarvangasana)

Yoga For Thyroid
Image Source : FREEPIKYoga For Thyroid

सर्वांगासन से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इस आसन को करने से गर्द और कंधे भी मजबूत होते हैं। सर्वांगासन से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।