1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर या किडनी, शराब किस अंग को ज्यादा खराब करती है?

लिवर या किडनी, शराब किस अंग को ज्यादा खराब करती है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 09, 2026 07:33 am IST,  Updated : Jan 09, 2026 07:33 am IST

शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इसके सेवन से शरीर पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं। लेकिन जिस अंग को सबसे ज्यादा डैमेज होने का खतरा रहता है वो है लिवर और किडनी। लेकिन सवाल ये है कि शराब कौन से अंग को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। चलिए जानते हैं।

लिवर या किडनी, शराब किस अंग को ज्यादा खराब करती है? - India TV Hindi
लिवर या किडनी, शराब किस अंग को ज्यादा खराब करती है? Image Source : FREEPIK

शराब का सेवन सेह के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है। शराब का शरीर के हर अंग पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन अगर तुलना की जाए तो लिवर (Liver) वह अंग है जिसे शराब सबसे पहले और सबसे अधिक सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा किडनी को भी डैमेज करती है। ऐसे में लोगों के में हर वक्त एक सवाल रहता है कि शराब लिवर या किडनी किस अंग को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। ऐसे में सीनियर फिजिशियन डॉ सचिन भार्गव बता रहे हैं कि शराब शरीर के किस अंग को सबसे ज्यादा डैमेज करती है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

डॉ सचिन भार्गव का हा है कि अगर कोई व्यक्ति शराब का अधिक सेवन करता है तो शराब के कारण उसके लीवर और गुर्दे धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं लेकिन अगर वह व्यक्ति शराब पीना बंद कर देता है तो लीवर और गुर्दों को जो नुकसान पहुंचा था वह धीरे-धीरे कम होने लगता है और उसके लीवर और गुर्दे सामान्य रूप से काम करने लगते हैं। शराब एकाएक बंद करने से कुछ शारीरिक और मानसिक लक्षण देखने को मिल सकते हैं जिन्हें डॉक्टर की देखरेख में दवाइयां और काउंसलिंग के जरिए ठीक किया जा सकता है।

डॉक्टर सचिन का कहना है कि शराब पीने से सबसे ज्यादा लिवर पर खतरा रहता है। लिवर शराब को जहरीले पदार्थ से बदलकर शरीर से बाहर निकालने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया में लिवर की कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं। शराब के सेवन से लिवर में चर्बी जमा होने लगती है, जो इसका शुरुआती लक्षण है। लंबे समय तक शराब पीने से लिवर में स्थायी घाव (Scarring) हो जाते हैं, जिसे 'सिरोसिस' कहते हैं। यह स्थिति जानलेवा होती है। शराब लिवर में गंभीर सूजन पैदा करती है, जिससे अंग काम करना बंद कर सकता है।

वहीं उन्होंने कहा कि किडनी का मुख्य काम खून को छानना है। शराब इसे प्रभावित करता है। शराब एक 'मूत्रवर्धक' (Diuretic) है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और किडनी पर दबाव बढ़ता है। अधिक शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो किडनी खराब होने का दुनिया में सबसे बड़ा कारण है। अक्सर जब शराब से लिवर खराब होता है, तो वह किडनी को भी फेल कर देता है। इसे 'हेपेटोरेनल सिंड्रोम' कहते हैं।

कौन सा अंग होता है प्रभावित?

शराब सबसे पहले आपके लिवर को निशाना बनाती है। लेकिन याद रखें, शरीर के ये दोनों अंग आपस में जुड़े हुए हैं। यदि शराब की वजह से लिवर खराब होता है, तो वह बहुत जल्द किडनी को भी खराब कर देता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।