1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर को नेचुरल तरीके से साफ कर देगा किशमिश का पानी, बस ऐसे करें इस्तेमाल

लिवर को नेचुरल तरीके से साफ कर देगा किशमिश का पानी, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2021 11:55 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 03:29 pm IST

अगर आप लिवर को नेचुरल तरीके से साफ करना चाहते हैं तो किशमिश का पानी इसमें आपकी मदद कर सकता है। जानें कैसे पिएं किशमिश का पानी। साथ ही जानें कि ये किस तरह से लिवर को साफ करने में असरदार है।

अगर आप लिवर को नेचुरल तरीके से साफ करना चाहते हैं तो किशमिश का पानी इसमें आपकी मदद कर सकता है। जानें- India TV Hindi
अगर आप लिवर को नेचुरल तरीके से साफ करना चाहते हैं तो किशमिश का पानी इसमें आपकी मदद कर सकता है। जानें कैसे पिएं किशमिश का पानी। साथ ही जानें कि ये किस तरह से लिवर को साफ करने में असरदार है।  Image Source : INSTAGRAM/KAPTURE.PERFECT

ड्राई फूट्स में किशमिश किसे खाना पसंद नहीं होता। ये स्वाद में तो बेहतरीन होती है साथ ही साथ ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है। वैसे तो आपने किशमिश को सूखा कई बार खाया होगा। लेकिन क्या आपको पता है सूखी हुई किशमिश के अलावा किशमिश का पानी भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। भीगी हुई किशमिश में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। आजकल के समय में लोगों को लिवर से संबंधित कई तरह की बीमारियां हो रही है। अगर आप लिवर को नेचुरल तरीके से साफ करना चाहते हैं तो किशमिश का पानी इसमें आपकी मदद कर सकता है। जानें कैसे पिएं किशमिश का पानी। साथ ही जानें कि ये किस तरह से लिवर को साफ करने में असरदार है। 

चाहते हैं बढ़ा वजन घटाना तो बिल्कुल ना खाएं ये 4 फल, वरना पूरी मेहनत पर फिर जाएगा पानी

लिवर को साफ करता है किशमिश का पानी

भीगी हुई किशमिश कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जैसे कि आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर। अगर आप किशमिश के पानी का रोजाना सेवन करेंगे तो ये आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करेगी। इस पानी को आप कम से कम हफ्ते भर पिएं। इससे लिवर नेचुरल तरीके से साफ होगा साथ ही उसके काम करने की क्षमता में भी इजाफा होगा।

बेहद फायदेमंद है फिटकरी, दांतों के दर्द को दूर करने के अलावा देती है ग्लोइंग स्किन

ऐसे बनाएं किशमिश का पानी

  • दो कप पानी लें
  • इस पानी को उबालें
  • जब पानी उबल जाए तो उसमें 150 ग्राम किशमिश डालें
  • अब इस किशमिश को पानी में रातभर के लिए भीगा रहने दें
  • सुबह इस पानी को छानकर धीमी आंच पर गरम करें
  • रोजाना खाली पेट इस पानी को पिएं
  • इस बात का ध्यान रखें कि इसे पीने के आधे घंटे बाद कुछ भी ना खाएं
  • ये आपके लिवर को अंदर से क्लीन कर देगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।