1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज को दूध कब पीना चाहिए, इन 3 चीजों को मिलाकर पी लें मिलेगी खोई हुई शक्ति

डायबिटीज के मरीज को दूध कब पीना चाहिए, इन 3 चीजों को मिलाकर पी लें मिलेगी खोई हुई शक्ति

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 11, 2023 08:15 pm IST,  Updated : Nov 11, 2023 08:15 pm IST

Best Milk For Diabetes: डायबिटीज के मरीज खान-पान को लेकर बहुत अलर्ट हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि डायबिटीज होने पर दूध पीना चाहिए या नहीं। अगर दूध पी रहे हैं तो प्लेन पीना चाहिए या कुछ मिलाकर। जानिए डायबिटीज में कब और कैसे पीएं दूध।

Milk In Diabetes- India TV Hindi
डायबिटीज में दूध Image Source : FREEPIK

डायबिटीज एक बार हो जाए तो मरीज को अपने खाने-पीने का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। डाइट से काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज में भोजन के साथ टाइम का भी ख्याल रखने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीज कुछ भी खाने से पहले उसके बारे में सोचते हैं। कहीं इसे खाने से ब्लड शुगर तो नहीं बढ़ जाएगा। डायबिटीज के मरीज के मन में ये भी सवाल आता है कि उन्हें दूध पीना चाहिए या नहीं? अगर दूध पीना है तो किस वक्त पिएं और क्या डालकर पीना चाहिए। 

डायबिटीज में कब और कैसे पिएं दूध

डायबिटीज के मरीज दूध पी सकते हैं। ऐसे लोगों को रात में सोने से पहले गुनगुना दूध पीना चाहिए। कोशिश करें लो फैट मिक्स ही पिएं। दूध पीने से पेप्टिन नामक तत्व मिलता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। दूध से शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन के अलावा जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

डायबिटीज के मरीज कौन सा दूध पिएं

बादाम मिल्क- मधुमेह के मरीज को बादाम मिल्क काफी फायदा करता है। बादाम पोषक तत्त्वों का भंडार है, जिसमें विटामिन ई, विटामिन डी, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। बादाम मिल्क में कैलोरी कम होती है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

हल्दी वाला दूध- डायबिटीज में आप हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। इससे काफी फायदा मिलता है। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोजानाहल्दी वाला दूध पीने से इंसुलिन के लेवल को ठीक बनाए रखने में मदद मिलेगी। ये दूध आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है।

दालचीनी वाला दूध- शुगर बढ़ने पर आप दूध में दालचीनी मिलाकर पी सकते हैं। दालचीनी वाला दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। खासतौर से डायबिटीज के मरीज को दालचीनी वाला दूध बहुत फायदा करता है। दालचीनी में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं। डायबिटीज के मरीज रात में दालचीनी डालकर दूध पी सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।