1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हल्दी वाले दूध में मिलाएं ये चीजें, शरीर में बनी रहेगी ताकत, दूर हो जाएगी सारी थकान

हल्दी वाले दूध में मिलाएं ये चीजें, शरीर में बनी रहेगी ताकत, दूर हो जाएगी सारी थकान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 07, 2024 06:30 am IST,  Updated : Dec 07, 2024 06:30 am IST

अगर आप हल्दी वाले दूध में इन चीजों को मिक्स करते हैं, तो आपकी सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। आइए हल्दी वाले दूध को और ज्यादा ताकतवर बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

हल्दी वाला दूध- India TV Hindi
हल्दी वाला दूध Image Source : FREEPIK

दादी-नानी के जमाने से औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी वाले दूध को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाले दूध में कुछ नेचुरल चीजों को मिलाकर आप इसके फायदों को डबल कर सकते हैं? यकीन मानिए इस तरीके से हल्दी वाला दूध बनाकर पीने से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए हल्दी वाले दूध की पावर को बढ़ाने वाली इस रेसिपी के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं हल्दी वाला दूध?

हल्दी वाला दूध बनाने के लिए आपको एक गिलास शुगर फ्री दूध, एक स्पून हल्दी पाउडर, हाफ स्पून दालचीनी पाउडर, एक छोटा कसा हुआ अदरक का टुकड़ा और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर की जरूरत पड़ेगी। पोषक तत्वों से भरपूर इन सभी चीजों को एक पैन में डालकर बॉइल कर लीजिए। लगभग 10 मिनट के बाद गैस बंद करके इसे छान लीजिए। अब आप इस हल्दी वाले दूध को पी सकते हैं।

सेहत के लिए वरदान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी वाला दूध पीकर आप अपने मूड को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से आपकी बॉडी रिलैक्स्ड महसूस कर पाएगी। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी इस नेचुरल ड्रिंक को डॉक्टर की सलाह के मुताबिक रेगुलरली कंज्यूम किया जा सकता है। इतना ही नहीं हल्दी वाला दूध आपकी गट हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। 

कब पीना चाहिए हल्दी वाला दूध?

रात के समय हल्दी वाला दूध पीना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में हल्दी वाला दूध पीने से आपकी नींद की गुणवत्ता को सुधारा जा सकता है। हालांकि, आप अपनी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से इसे सुबह या फिर दोपहर में भी पी सकते हैं। कुल मिलाकर हल्दी वाला दूध आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर आपके शरीर के अंदर ताकत भर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।