Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. निरोग रहने के लिए सुबह या शाम, किस वक्त टहलना फायदेमंद होता है?

निरोग रहने के लिए सुबह या शाम, किस वक्त टहलना फायदेमंद होता है?

Written By: Ritu Raj Published : Nov 21, 2025 09:50 am IST, Updated : Nov 21, 2025 09:50 am IST

स्वास्थ्य रहने के लिए वॉक करना बेहद जरूरी है। ऐसे में सवाल ये है कि सुबह या शाम किस वक्त टहलना ज्यादा फायदेमंद होता है। यहां जान लें।

सुबह या शाम, किस वक्त टहलना फायदेमंद होता है- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सुबह या शाम, किस वक्त टहलना फायदेमंद होता है

आजकल की भागदौर भरी जिंदगी में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। फिटनेस मेंटेन करने के लिए ज्यादातर लोग वॉक करते हैं। टहलने से हमारे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि सुबह या शाम किस वक्त टहलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बता दें कि टहलने का समय आपके शारीरिक लक्ष्यों और सुविधा पर निर्भर करता है, लेकिन दोनों ही सुबह और शाम, के अपने-अपने फायदे हैं। चलिए जानते हैं सुबह और शाम दोनों वक्त टहलने के क्या क्या फायदे हैं।

सुबह में टहलने के फायदे

ताजगी और ऊर्जा: सुबह का ताजगी से भरपूर वातावरण आपको दिनभर के लिए ऊर्जा देता है।

हवा और प्रदूषण कम: सुबह के समय प्रदूषण कम होता है और हवा ताजगी से भरपूर होती है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

मेटाबोलिज़्म बढ़ाना: सुबह-सुबह चलने से मेटाबोलिज़्म सक्रिय होता है और दिनभर कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

मानसिक शांति: सुबह के समय कम शोर और हलचल के कारण मानसिक शांति मिलती है, जो मानसिक स्थिति को बेहतर बनाए रखती है।

शाम में टहलने के फायदे

तनाव कम करना: शाम के समय टहलने से दिनभर के तनाव को दूर करने में मदद मिलती है, जिससे आपकी नींद भी बेहतर हो सकती है।

शरीर में लचीलापन: शाम में शरीर थोड़ा गर्म हो चुका होता है, जिससे मांसपेशियों को खींचने और टोन करने के लिए अधिक लचीलापन होता है।

वर्कआउट के बाद आराम: यदि आपने दिन में कोई वर्कआउट किया है, तो शाम में हल्की टहलील आपके शरीर को आराम देती है और मसल्स को रिस्टोर करने में मदद करती है।

सोशल कनेक्शन: अगर आप किसी के साथ टहलते हैं तो शाम का समय सोशल कनेक्शन के लिए भी अच्छा होता है।

किस वक्त टहलना फायदेमंद?

दोनों वक्तों में टहलने के अपने फायदे हैं। अगर आप ताजगी और ऊर्जा चाहते हैं तो सुबह का समय बेहतर है। लेकिन अगर आप मानसिक शांति और दिनभर के तनाव को कम करना चाहते हैं, तो शाम के समय टहल सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement