1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठते ही बासी मुंह पी लें ये पीला पानी, पेट पर जमा चर्बी 15 दिनों में हो जाएगी कम

सुबह उठते ही बासी मुंह पी लें ये पीला पानी, पेट पर जमा चर्बी 15 दिनों में हो जाएगी कम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 12, 2023 09:08 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 09:20 pm IST

Weight Loss Water: वजन घटाने के लिए अगर सारे उपाय करके थक गए हैं तो आप एक बार ये पीले रंग का पानी जरूर ट्राई करें। सुबह उठते ही बासी मुंह ये पानी पीने से सिर्फ 2 हफ्ते में पेट पर जमा चर्बी कम हो जाएगी।

Weight Loss Water- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए पानी Image Source : FREEPIK

घंटों वॉक करने और एक्सरसाइज करने के बाद भी वजन उतनी तेजी से कम नहीं हो रहा है जितना होना चाहिए, तो आज से ही ये पीले रंग का पानी पीना शुरू कर दें। डाइटिंग की बजाय सुबह सिर्फ इस पानी को पीने से ही मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगेगा। पेट पर जमा चर्बी पर ये मैजिक की तरह असर करता है। लटकता बैली फैट घटाने का ये असरदार उपाय है। आपको सुबह अपने दिन की शुरुआत सिर्फ 1 गिलास पानी के साथ करनी है। हम यहां बात कर रहे हैं मैथी और सौंफ के बेहद असरदार वॉटर की (Fenugreek and Fennel Water) जो चर्बी को कम करने में मदद करता है। आप सिर्फ ये 2 मसालों से तैयार हुआ पानी पी लेंगे तो सिर्फ 15 दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

वजन घटाने के लिए सुबह पिएं ये पानी (Morning Weight Loss Water) 

  • इस पानी को बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच मेथी के दाने लेकर  1 कप पानी में पूरी रात भिगोकर रखना है।
  • सुबह इस पानी को हल्का पीने लायक गर्म कर लें और छान लें। अब इस पीले रंग के पानी को गुनगुना पी लें।
  • अगर आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे या पानी कड़वा लगे तो थोड़ा शहद भी मिक्स कर सकते हैं।
  • मेथी और सौंफ के बीजों को आप खा भी सकते हैं। इससे पाचन अच्छा होता है और पानी में भीगने के बाद इनका कड़वापन भी निकल जाता है।

सौंफ और मेथी पानी के फायदे (Fenugreek and Fennel Water Benefits)

  • बॉडी होगी डिटॉक्स- अगर आप 15 दिन तक रोज सुबह ये पानी पीतें हो तो इससे शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसे पानी से बॉडी डिटॉक्स होती है। इस पानी को पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। रोज सुबह मेथी पानी पीने से शरीर हेल्दी रहता है। हां आपको शुरुआत में इसे सिर्फ 15 दिन तक ही पानी है।
  • इम्यूनिटी बूस्टर- मेथी और सौंफ शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) का काम करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बूस्टर होते हैं। इस पानी को पीने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
  • पाचन तंत्र होगा मजबूत- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए मेथी और सौंफ का पानी रामबाण की तरह काम करता है। इससे पेट साफ होता है। इस पानी के पीने से कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या में आराम मिलता है।
  • वजन घटाने में असरदार- मेथी वजन घटाने में असरदार काम करती है। अगर आप नियमित रूप से मेथी सौंफ का पानी पीते हैं तो इससे मोटापा तेजी से कम होता है। सैंफ और मेथी वेट लॉस की प्रक्रिया को फास्ट बना देती हैं। इसके लिए आप इन बीतों को चबाकर खा लें और जल्दी असर दिखेगा।

सर्दियों में गोंद खाने से हड्डियों में आ जाएगी जान, जान लें फायदे और खाने का सही तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।