1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Mulberry leaves for Diabetes: ब्लड शुगर काबू में रखने के लिए असरदार हैं शहतूत की पत्‍तियां, यूं करें सेवन

Mulberry leaves for Diabetes: ब्लड शुगर काबू में रखने के लिए असरदार हैं शहतूत की पत्‍तियां, यूं करें सेवन

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : May 22, 2022 11:44 pm IST,  Updated : May 22, 2022 11:44 pm IST

Mulberry leaves for Diabetes: आइए जानते हैं शहतूत की पत्तियां किस तरह से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में असरदार हैं।

Mulberry leaves for Diabetes- India TV Hindi
Mulberry leaves for Diabetes Image Source : FREEPIK

Highlights

  • इन दिनों डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है।
  • दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।

Mulberry leaves for Diabetes:  इन दिनों डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है जिसकी मुख्य वजह गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल। देश में लगभग हर तीसरा इंसान इस बीमारी से पीड़ित है। अगर एक बार किसी को यह बीमारी हो जाए तो यह आपका पीछा नहीं छोड़ती है। वहीं इसे कंट्रोल न किया जाए इससे कई सेहत से जरूरी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए शुगर मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। 

ऐसे में दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हीं में से एक शहतूत की पत्‍तियां हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यहां तक की इसके पत्तों में भी कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज से लेकर मोटापे जैसी बीमारियों में लाभ मिलता है। आइए जानते हैं शहतूत की पत्‍तियां किस तरह से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में असरदार हैं। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कारगर 

शहतूत में डीऑक्सीनोजीरिमाइसिन जैसे यौगिक पाए जाते हैं जो हाई ब्लड शुगर और इंसुलिन की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह लिवर में बनने वाले अतिरिक्त ग्लूकोज को भी कंट्रोल करता है। एक रिसर्च के अनुसार, जिन डायबिटीज मरीजों ने प्रतिदिन 3 बार 1000 मिग्रा शहतूत की पत्ती का अर्क लिया, उनमें ब्लड शुगर लेवल कम पाया गया। 

डायबिटीज मरीजों के मरीज शहतूत की पत्‍तियां का यूं करें इस्तेमाल

  • आप इसकी पत्‍तियों को सब्जी में डालकर या फिर सलाद में के रूप में सेवन कर सकते हैं। 
  • आप इसे दिन में एक बार मुंह में रखकर चबा भी सकते हैं। 
  • शहतूत की पत्तियों का सेवन चाय के रूप में भी कर सकते हैं।

अन्य फायदें

वजन घटाने में मददगार

इसके पत्ते वेटलॉस करने के लिए सबसे कारगर उपाय में से एक है। एक अध्ययन के अनुसार, इसकी पत्तियों की चाय बनाकर पीने से मोटापा कम हो जाता है। 

दिल को रखें स्वस्थ

शहतूत की पत्तियों में फेनोलिक्स और फ्लेवोनॉयड पाए जाते हैं जो दिल से जुड़ी बिमारियों को कम करने मदद करते हैं। 

मुंहासे के लिए

इसके लिए शहतूत की पत्तियों और नीम की छाल को बराबर मात्रा में पीसकर इसका पेस्ट बना लें फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासें ठीक हो जाते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें - 

Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं करते दही में प्याज मिलाने के गलती, जानिए क्या होता है नुकसान

Uric Acid: यूरिक एसिड के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीजें,वरना बढ़ जाएगी समस्या

डायबिटीज के मरीज हैं तो खाने के बाद इस तरह करें अजवाइन का सेवन, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

White Hair Problem: समय से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, मेथी दाने का ऐसे करें इस्तेमाल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।