1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बेकार समझकर ना फेंके नारियल के अंदर की मलाई, डाइट में करें शामिल होंगे कई फायदे

बेकार समझकर ना फेंके नारियल के अंदर की मलाई, डाइट में करें शामिल होंगे कई फायदे

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 27, 2021 05:52 pm IST,  Updated : Jul 27, 2021 06:00 pm IST

क्या आप जानते हैं सिर्फ नारियल पानी ही नहीं बल्कि उसके अंदर जो मलाई होती है वो भी आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचाती है। जानिए नारियल के अंदर की मलाई खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

Nariyal ki malai ke fayade- India TV Hindi
Nariyal ki malai ke fayade Image Source : INDIA TV

नारियल का पानी किसे पसंद नहीं होता। ये स्वाद में जितना बेहतरीन लगता है उतना ही रिफ्रेशिंग ड्रिंक भी होता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल का सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि उसके अंदर की मलाई भी सेहत के लिए लाभकारी होती है। ज्यादातर लोग नारियल पानी पीकर उसे फेंक देते हैं और मलाई को नहीं खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ नारियल पानी ही नहीं बल्कि उसके अंदर जो मलाई होती है वो भी आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचाती है। जानिए नारियल के अंदर की मलाई खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

शरीर में ना होने दें 4 विटामिन्स की कमी, इम्यूनिटी होगी मजबूत और बचे रहेंगे बीमारियों से

coconut cream
Image Source : INSTAGRAM/_ROHANRAUTcoconut cream 

इसमें होता है गुड कोलेस्ट्रॉल 

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि नारियल की मलाई में गुड कोलेस्ट्रॉल होता है। ये गुड कोलेस्ट्रॉल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। जो कि आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है। 

डाइजेशन में करता है फायदा
नारियल में पाई जाने वाली मलाई में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो कि आपके डाइजेशन के लिए लाभकारी होता है। अगर आप इसे खाएंगे तो आपका पाचनतंत्र अच्छा रहेगा।

आंखों के ऊपर जमा कोलेस्ट्रॉल को हटाने के घरेलू उपाय

मिलती है एनर्जी
नारियल में पाई जाने वाली मलाई को एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है। इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। जिससे आपको अच्छा महसूस होगा।

coconut cream
Image Source : INSTAGRAM/WELLNESS___LIFESTYLEcoconut cream

बूस्ट होती है इम्यूनिटी
इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए नारियल की मलाई का सेवन करना बहुत जरूरी है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर आपको किसी भी वायरस से बचाने में मददगार होते हैं।

घटाती है वजन
नारियल की मलाई वजन कम करने में भी सहायता करती है। इसका सेवन करने से शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता। जिसके कारण अनचाहा फैट नहीं बढ़ता है। इसके साथ ही मलाई में मौजूद पोषक तत्व लंबे वक्त तक पेट भरा रखते हैं जिससे कि आपको भूख भी जल्दी नहीं लगती और वजन कम होने लगता है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।