1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अचानक बढ़ गया है ब्लड शुगर तो इन घरेलू उपायों से इंस्टेंट करें कंट्रोल

अचानक बढ़ गया है ब्लड शुगर तो इन घरेलू उपायों से इंस्टेंट करें कंट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 03:02 pm IST

अगर हाई ब्लड शुगर को समय से कंट्रोल नहीं किया गया तो आपके कई अंगों और नसों को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसके शुरुआती संकेतों को पहचान कर इसे कंट्रोल किया जा सके। 

अचानक बढ़ गया है ब्लड शुगर तो इन घरेलू उपायों से इंस्टेंट करें कंट्रोल- India TV Hindi
अचानक बढ़ गया है ब्लड शुगर तो इन घरेलू उपायों से इंस्टेंट करें कंट्रोल Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के  कारण अधिकतर लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान है।  हाई ब्लड शुगर के मरीजों के पैंक्रियाज में इंसुलिन नहीं बनता है जिससे शरीर में शुगर या ग्लूकोज का स्तर बढ़ने लगता है। अगर हाई ब्लड शुगर को समय से कंट्रोल नहीं किया गया तो आपके कई अंगों और नसों को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसके शुरुआती संकेतों को पहचान कर इसे कंट्रोल किया जा सके। 

फेस्टिवल सीजन में अचानक ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या का सामना अधिकतर लोगों को करना पड़ रहा हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इसे समय रहते कंट्रोल किया जा सके। इसलिए जानिए कुछ ऐसे इंस्टेंट उपाय जिससे ब्लड शुगर बिना साइड इफेक्ट के कंट्रोल हो जाए। 

ब्लड में शुगर लेवल 160 mh/dl से अधिक हो जाए तो वह हाई ब्लड शुगर कहलाता हैं। कई मरीजों को यह लेवल 300 mh/dl तक पहुंच जाता है।

तेजी से वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने के लिए बस अपनाएं ये सिंपल टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

तुलसी

औषधि गुणों से भरपूर तुलसी में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के बीटा सेल्स को इंसुलिन के प्रति सक्रिय बना सकते हैं। जिससे इंसुलिन तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसलिए रोजाना  सुबह 3-4 तुलसी के पत्तियों का सेवन करे। इससे लाभ मिलेगा। 

दालचीनी
दालचीनी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चौथाई चम्मच दालचीनी डालकर सेवन कर लें। 

इन आयुर्वेदिक उपायों के द्वारा आसानी से पाएं खांसी की समस्या से निजात, स्वामी रामदेव से जानें खाने का तरीका 

चिरायता
यह एक आयुर्वेदिक एंटीबायोटिक औषधि है। जिसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होने के साथ-साथ ब्लड शुगर आसानी से कंट्रोल हो जाती हैं।

सदाबाहर फूल के रस 
खीरा, करेला, सदाबाहर, गिलोय, टमााटर का जूस बनाकर सुबह-सुबह पिएं। 

शरीर में विटामिन डी की है कमी तो ऐसे करें पहचान, लेवल मेंटेंन करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

सहजन की पत्तियाां
सहजन की पत्तियों का रस का सेवन करके भी आप आसानी से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए इसकी पत्तियों को पीसकर सुबह खाली पेट पिएं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।