1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट को ओमिक्रॉन का ज्यादा खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें बचाव

डायबिटीज पेशेंट को ओमिक्रॉन का ज्यादा खतरा, स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें बचाव

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Dec 16, 2021 10:05 am IST,  Updated : Dec 16, 2021 10:05 am IST

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा खतरा डायबिटीज मरीजों को हैं। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे रखें खुद का ख्याल।

Omicron swami Ramdev yoga poses Ayurveda and foods for Diabetes patients to protect against new vari- India TV Hindi
Omicron swami Ramdev yoga poses Ayurveda and foods for Diabetes patients to protect against new variant of coronavirus Image Source : INDIA TV

Highlights

  • डायबिटीज के मरीजों को कोरोना के नए वेरिएंट का ज्यादा खतरा
  • स्वामी रामदेव से जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने का तरीका

हर दिन ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। गाइडलाइंस के बावजूद हर दिन ओमिक्रॉन के केस में इजाफा हो रहा है और भारत में अब तक 60 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हालात गंभीर होने शुरु हो चुके है और उन लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं जो पहले से ही किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं जैसे कि डायबिटीज।

एक स्टडी के मुताबिक कोविड के दूसरी लहर के दौरान एम्स के आईसीयू में कोरोना से मरने वाले करीब 95 फीसदी वो लोग थे जिन्हें पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारी थी।

हाजमा को रखना है दुरुस्त तो आज से ही करें ये 5 योगासन, जल्द दिखेगा असर

इस स्टडी में चौकाने वाली बात ये भी है जिन लोगों की जान गयी । उनमे करीब 41  प्रतिशत लोगों की उम्र 18 से 50 साल के बीच थी। समझा जा सकता है कि युवा ही क्यों ना हों। डायबिटीज शरीर को खोखला कर देता है और इसकी वजह से कंडीशन काफी गंभीर भी हो सकती है। 

दरअसल, डायबिटीज में शुगर लेवल बढ़ने पर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इतना ही नहीं ये पैन्क्रियाज, हार्ट, किडनी, आंख, नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर डालती है और शरीर कमजोर होने से कोरोना ही नहीं। कई दूसरी बीमारियों की एंट्री शुरु हो जाती है। 

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच वक्त रहते तैयारी बेहद जरूरी है। योग गुरु स्वामी रामदेव से जानिए  कैसे योग और आयुर्वेद के द्वारा ब्लड शुगर नैचुरल तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं। 

कामकाजी लोग हो रहे हैं बीपी, सर्वाइकल जैसे रोगों के शिकार, स्वामी रामदेव से जानिए पूरी बॉडी का फिटनेस प्लान

कोरोना किस पर भारी ? 

एम्स की स्टडी में कोरोना इन बीमारियों से ग्रसित लोगों को कोरोना का डर ज्यादा।

  • हाइपरटेंशन- 43.3%
  • डायबिटीज- 34.8%
  • किडनी डिजीज- 20.6%

डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियां

  1. ब्रेन
  2. आंख
  3. हार्ट
  4. लिवर
  5. किडनी
  6. ज्वाइंट्स

डायबिटीज़ के लक्षण  

  1. ज्यादा प्यास लगना
  2. बार-बार यूरिन आना
  3. हमेशा थकान
  4. वजन बढ़ना-कम होना
  5. मुंह सूखना

क्यों होती है डायबिटीज़?

  1. तनाव 
  2. समय पर न खाना
  3. खराब लाइफस्टाइल 
  4. जंकफूड 
  5. पानी कम पीना
  6. समय पर न सोना 
  7. एक्सरसाइज़ न करना 

ब्लड शुगर से राहत दिलाएंगे ये योगासन

 

मंडूकासन

  • डायबिटीज को  करे कंट्रोल
  • पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  • कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  • लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है

शशकासन

  • डायबिटीज करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • माइग्रेन के रोग में फायदेमंद
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • लीवर, किडनी के रोग दूर होते हैं
  • दिल के मरीजों के लिए लाभकारी

योगमुद्रासन

  • कब्ज की समस्या दूर होती है
  • गैस से छुटकारा मिलता है
  • पाचन की परेशानी दूर होती है
  • बवासीर में भी लाभ होता है
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
  • पेट की चर्बी कम होता है
  • मोटापे से छुटकारा मिलता है

वक्रासन

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में बेहद कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत 
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज को रोकने का रामबाण इलाज

शीर्षासन

  • चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं
  • चेहरे में चमक और सुंदरता बढ़ती है
  • त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  • रोज अभ्यास से सफेद बाल काले होते हैं
  • बालों को झड़ने से रोकने में मददगार
  • मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  • आत्मविश्वास, धैर्य, निडरता बढ़ाता है
  • एकाग्रता, उत्साह, याददाश्त बढ़ाता है

सर्वांगासन

  • तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है
  • दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचता है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  • थायराइड  ग्लैंड एक्टिव होता है
  • हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  • ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  • हार्ट मसल्स एक्टिव होता है

हलासन

  • इस आसन से दिमाग शांत होता है 
  • थायराइड की बीमारी ठीक होती है 
  • स्ट्रेस और थकान मिटाता है
  • रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है 
  • डायबिटीज़ की परेशानी दूर होती है

चक्रासन

  • ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
  • मोटापा कम करने में कारगर
  • थायराइड ग्लैंड एक्टिव होता है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर

पादहस्तासन

  • अस्थमा की बीमारी में बहुत कारगर
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है
  • सांस संबंधी दिक्कत दूर होती है
  • हृदय संबंधी बीमारियां दूर होती हैं 
  • पेट की चर्बी कम होती है
  • पाचन संबंधी समस्या दूर होती है
  • सिर मे रक्त संचार बढ़ता है
  • सिर दर्द, अनिद्रा से छुटकारा
  • पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पोश्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • रीढ़ की हड्डी को करे मजबूत

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है
  • कंधों और पीठ को मजबूत करता है
  • पीठ दर्द में बेहद लाभकारी 
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार

सेतुबंध आसन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थाइराइड में लाभकारी

शलभासन

  • आपके फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • अस्थमा रोग कंट्रोल होता है
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है
  • वजन कम करने में मदद करता है

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी को करे मजबूत
  • कमर दर्द में लाभकारी
  • फेफड़ों के लिए अच्छा
  • पेट संबंधी समस्याओं में लाभकारी
  • गैस और कब्ज से दिलाए निजात
  • लिवर, फेफड़ों को रखे हेल्दी

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • कमर, पीठ दर्द दूर होता है
  • इस आसन से छाती चौड़ी होती है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • मोटापा कम करने में सहायक
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  •  एसिडिटी में फायदेमंद

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

डायबिटीज  के मरीज करें ये प्राणायाम

  • कपालभाति
  • उज्जायी
  • अनुलोम विलोम
  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।