1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दही के साथ मिलाकर खूब खाते हैं प्याज तो हो जाएं सावधान सेहत को हो सकता है नुकसान

दही के साथ मिलाकर खूब खाते हैं प्याज तो हो जाएं सावधान सेहत को हो सकता है नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 11:07 pm IST

जानिए दही के साथ किन-किन और चीजों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

Onion and Curd - India TV Hindi
Onion and Curd  Image Source : INSTAGRAM/FOODOMANIA

दही के साथ कुछ लोग कुछ भी मिलाकर खा लेते हैं। ऐसा करना कई बार स्वादिष्ट तो होता है लेकिन क्या आपको पता है कई बार ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। जैसे कि दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही में प्याज डालकर खूब चाव से खाते हैं। वहीं कुछ लोग दही के साथ दूध का सेवन करते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जानिए दही के साथ प्याज को खाने से शरीर को क्या नुकसान होता है। साथ ही जानिए कि दही के साथ किन-किन और चीजों का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

दही और प्याज खाने से कई बीमारियां संभव

दही में प्याज डालकर तो आप बड़े चाव से खाते हैं लेकिन ये चाव आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रहा है क्या आप ये जानते हैं। दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होती है। दही ठंडा होता है जबकि प्याज की तासीर गर्म होती है। इन दोनों को एक साथ खाने की वजह से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई बीमारियां आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं। इसलिए अगर आप इन दोनों चीजों को अभी तक एक साथ खा रहे थे तो तुरंत छोड़ दें। 

दही के साथ इन चीजों को भी कभी ना खाएं

आम और दही 
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है। 

उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। 

दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी हो सकती है। 

मछली और दही 
मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। 

तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।