1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या आपके शरीर के इन हिस्सों में हो रहा है दर्द, कहीं PCOS की समस्या की शुरुआत तो नहीं?

क्या आपके शरीर के इन हिस्सों में हो रहा है दर्द, कहीं PCOS की समस्या की शुरुआत तो नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 02, 2025 01:50 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 01:50 pm IST

Polycystic Ovary Syndrome Awareness Month: सितंबर के महीने को पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जागरूकता माह के तौर पर मनाया जाता है। आइए इस महीने की शुरुआत में ही आपको पीसीओएस के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में बताते हैं।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम- India TV Hindi
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम Image Source : FREEPIK

PCOS Awareness Month: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम अवेयरनेस का महीना चल रहा है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते कुछ सालों में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के मामले बढ़ रहे हैं। पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम को समय रहते डिटेक्ट कर इसका ट्रीटमेंट शुरू करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि पीसीओएस के कारण आपको शरीर के किन-किन हिस्सों में दर्द महसूस हो सकता है।

पेट के निचले हिस्से में दर्द या फिर सूजन महसूस होना

क्या आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये लक्षण पीसीओएस का संकेत साबित हो सकता है। अगर आपको अपने पेट के निचले हिस्से में सूजन महसूस हो रही है, तो भी आपको सावधानी बरतते हुए किसी अच्छे डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

भारी मासिक धर्म की समस्या को न करें नजरअंदाज

अगर आपको दर्दनाक और भारी मासिक धर्म यानी हैवी मेंस्ट्रुअल पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो हो सकता है कि पीसीओएस की समस्या ने आपके शरीर पर हमला बोल दिया हो। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। श्रोणि यानी पेल्विक क्षेत्र में होने वाला दर्द भी पीसीओएस का संकेत हो सकता है।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के लक्षणों पर गौर करना है जरूरी

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की वजह से आपको दिन भर थकावट महसूस हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जितनी जल्दी आप पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम को डिटेक्ट कर इसका इलाज शुरू करवाएंगे, आपकी सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।