1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी से होता है जोड़ों में दर्द, करें इन चीजों का सेवन, दूर हो जाएगी डिफिशिएंसी

किस विटामिन की कमी से होता है जोड़ों में दर्द, करें इन चीजों का सेवन, दूर हो जाएगी डिफिशिएंसी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 02, 2025 07:22 am IST,  Updated : Sep 02, 2025 07:25 am IST

National Nutrition Week: क्या आप जानते हैं कि किस जरूरी पोषक तत्व की कमी से आपको जॉइंट पेन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है? आइए इस समस्या से छुटकारा दिलाने वाले कुछ सुपर फूड्स के बारे में जानते हैं।

जॉइंट पेन- India TV Hindi
जॉइंट पेन Image Source : FREEPIK

नेशनल न्यूट्रिशन वीक यानी राष्ट्रीय पोषण सप्ताह हर साल 1 से 7 सितंबर तक पूरे भारत में मनाया जाता है। इस सप्ताह का उद्देश्य सही पोषण और स्वस्थ खान-पान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ बढ़ती उम्र में ही जॉइंट पेन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि जरूरी पोषक तत्व की कमी की वजह से कम उम्र में भी जोड़ों के दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।  

विटामिन डी की कमी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको जॉइंट पेन के साथ-साथ हड्डियों और मांसपेशियों में भी दर्द महसूस हो रहा है, तो विटामिन डी की कमी की संभावना बढ़ सकती है। इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करके देखना चाहिए।

गौर करने वाले लक्षण

आइए इस जरूरी विटामिन की कमी के दौरान शरीर में दिखाई देने वाले कुछ दूसरे लक्षणों के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। अगर आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इस विटामिन की कमी की वजह से आपके एनर्जी लेवल्स बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा उदास मनोदशा भी विटामिन डी की कमी का संकेत साबित हो सकती है।

पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स

अगर आप विटामिन डी की कमी से होने वाले जॉइंट पेन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप दूध-दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। संतरे और केले में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए मछली और अंडे का सेवन भी किया जा सकता है। इसके अलावा अंजीर में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।