1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पीसीओडी से परेशान महिलाओं के लिए ये तीन ड्रिंक्स हैं वरदान, हॉर्मोन्स बैलेंस करने के साथ सूजन भी करता है कम

पीसीओडी से परेशान महिलाओं के लिए ये तीन ड्रिंक्स हैं वरदान, हॉर्मोन्स बैलेंस करने के साथ सूजन भी करता है कम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 12, 2026 04:20 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 04:20 pm IST

अगर आप भी पीसीओडी की चपेट में आ गई हैं तो चलिए न्यूट्रिशनिस्ट से जानते हैं इसे कंट्रोल करके लिए किन हर्बल चाय का सेवन करें

पीसीओडी में कौन सी ड्रिंक अच्छी होती है- India TV Hindi
पीसीओडी में कौन सी ड्रिंक अच्छी होती है Image Source : FREEPIK

आजकल ज़्यादातर महिलाएं पीसीओडी से ग्रसित हैं। पीसीओडी में हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं जिस वजह से महिलाओं को मोटापा, हेयर फॉल, शरीर पर एक्ने, अनियमित पीरियड, जैसी कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे कंट्रोल करने के लिए महिलाएं कई बार प्राकृतिक तरीकों की तलाश करती हैं। ऐसे में दीपशिखा जैन जो एक न्यूट्रिशनिस्ट हैं और सर्टिफाइड नेशनल डायबिटीज एजुकेटर हैं, उन्होंने  इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें, उन्होंने तीन हर्बल चाय बताई हैं जो पीसीओडी से जूझ रही महिलाओं की मदद कर सकती हैं। ये हर्बल चाय सूजन को कम करने, ऐंठन को दूर करने और बेहतर हार्मोनल संतुलन में मदद कर सकते हैं

पीसीओडी कंट्रोल करने के लिए इन हर्बल चाय का करें सेवन

  • स्पीयरमिंट चाय: स्पीयरमिंट की पत्तियां अपने स्वाद और बेहतरीन गुणों के लिए जानी जाती है। दीपशिखा के अनुसार, स्पीयरमिंट से बनी चाय, पीसीओडी में बेहद लाभाकरी मानी जाती है। यह हार्मोनल को संतुलन करने के साथ टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करके पीएमएस के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकती है। यानी, स्पीयरमिंट चाय पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है जिससे मुंहासे, बालों का झड़ना और हार्मोनल असंतुलन कंट्रोल होता है।

  • कलौंजी चाय: कलौंजी, जिसे काले बीज के नाम से भी जाना जाता है, अपने स्वास्थ्य लाभों के कारण बेहद लोकप्रिय है। यह मसाला विटामिन, फाइबर, अमीनो एसिड, प्रोटीन और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि पीसीओडी में ज़्यादा नियमित रूप से कलौंजी चाय पीने से शरीर के सूजन को कम किया जा सकता है। कलौंजी में बहुत ज़्यादा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में जमे सूजन को कम कर सकते हैं और पीसीओडी को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

  • अजवाइन चाय: अजवाइन, सिर्फ़ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता। अपनी खूबियों की वजह से इसका इस्तेमाल पीसीओडी में भी खूब किया जाता है। अजवाइन के बीज में मिनरल्स, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं इस वजह से यह वज़न कम करने में भी सहायक है। कई लोग इसे अपनी सुबह की दिनचर्या में शामिल करते हैं। अजवाइन चाय पीसीओडी में मांसपेशियों के संकुचन को शांत करने ऐंठन को कम करने में मदद करती है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।