1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बोलते ही मुंह से आती है बदबू और यूं ही निकल आते हैं शरीर पर चक्कते तो, आपके पेट में हो सकते हैं कीड़े!

बोलते ही मुंह से आती है बदबू और यूं ही निकल आते हैं शरीर पर चक्कते तो, आपके पेट में हो सकते हैं कीड़े!

 Published : Jan 17, 2024 01:09 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 01:09 pm IST

पेट में कीड़े होने के लक्षण: पेट से जुड़ी समस्याओं से हम में से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। कई बार कुछ स्किन रैशेज भी होते रहते हैं। ऐसे में ये सब पेट में होने वाले कीड़े के लक्षण हो सकते हैं। तो, जानते हैं इसके इन्य लक्षण और बीमारी का कारण।

pet me kide hone ke lakshan - India TV Hindi
pet me kide hone ke lakshan Image Source : SOCIAL

पेट में कीड़े होने के लक्षण: पेट से जुड़ी समस्याओं की वजह से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। कुछ लोगों की शिकायत होती है कि उनके पेट में दर्द हो रहा है या फिर मतली हो रही और बहुत कुछ। कई बार तो स्किन में इंफेक्शन तक भी देखे जाते हैं जिनके कारणों के बारे में लोग कम ही जानते हैं। साथ ही शरीर के अलग-अलग अंगों से जुड़ी तरह-तरह की समस्याएं भी इस ओर संकेत करते हैं कि पेट में कीड़े हो सकते हैं। इसके अलावा भी पेट में कीड़े (symptoms of intestinal worms in hindi) होने के कई लक्षण हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। लेकिन, उससे पहले जानेंगे कि पेट में कीड़े क्यों और कैसे होते हैं।

पेट में कीड़े होने का कारण-Causes of intestinal worms 

पेट में कीड़े होने के पीछे कई कारण हैं जिनमें से एक है बहुत ज्यादा मीठा खाना। इसके अलावा दूषित भोजन करना, सब्जियों को बिना साफ किए खा लेना, शरीर की सफाई में कमी, मांस-मछली का सेवन, गुड़, दही और सिरका का ज्यादा सेवन इस समस्या का कारण बनता है। इसके अलावा पेट में कीड़े होने की एक बड़ी वजह है चॉक या मिट्टी जैसी चीजों को खाना। इसके अलावा जो लोग अनाज को कच्चा खा लेते हैं या सब्जियां चबा लेते हैं उनमें भी ये दिक्कत देखी जाती है।

social
Image Source : SOCIAL intestinal worms

महिलाओं को जरूर खाना चाहिए कच्चा पपीता, इन बीमारियों में करता है फायदा

 

पेट में कीड़े होने के लक्षण-Symptoms of intestinal worms 

पेट में कीड़े होने पर ये सबसे पहले तो आपके डाइजेशन को प्रभावित करता है जिससे शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। जैसे कि

-जीभ का सफेद हो जाना और आंखों का लाल होना।
-मलाशय में खुजली होना।
-बार बार मतली होना और जी मचलाना।
-शरीर पर धब्बे नजर आना।
-शरीर में गंदगी बढ़ने के कारण खुजली होना या अचानक से चक्कते नजर आना।
-इसके अलावा पेट में कीड़े होने की वजह से उनसे निकलने वाला गैस मुंह तक आता है और इससे लगातार बदबू आती है।

Powerfood: सर्दियों में फलों के राजा से कम नहीं है चीकू, मोटापा और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में है असरदार

इन सबके अलावा कुछ लोगों में ये शरीर में सूजन की समस्या भी पैदा कर सकता है, इसलिए इस स्थिति को नजरअंदाज न करें और ये लक्षण महसूस हो तो डॉक्टर को दिखाएं, जहां आपका आसानी से इलाज हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।