1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पुरुषों में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण, किन चीजों का सेवन कर बढ़ा सकते हैं स्तर?

पुरुषों में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण, किन चीजों का सेवन कर बढ़ा सकते हैं स्तर?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 05, 2025 08:20 am IST,  Updated : Feb 05, 2025 08:20 am IST

शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए पुरुषों में हीमोग्लोबिन कम होने के कुछ कारणों के बारे में जानते हैं।

हीमोग्लोबिन कम होने के कारण- India TV Hindi
हीमोग्लोबिन कम होने के कारण Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक एक वयस्क पुरुष में हीमोग्लोबिन का स्तर 14 से 18 एमजी/डीएल के बीच में होना चाहिए। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर इससे कम है, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। आइए हीमोग्लोबिन कम होने के कारणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हीमोग्लोबिन कम होने के कारण

अगर आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का कम उत्पादन हो रहा है, तो आपका हीमोग्लोबिन सामान्य से कम हो सकता है। आपको बता दें कि आयरन, बी12 और बी9 जैसे तत्वों की कमी भी हीमोग्लोबिन कम होने का कारण बन सकती है। चोट, अल्सर या कोलन कैंसर जैसी बीमारी हीमोग्लोबिन कम होने का कारण बन सकती है। अगर शरीर की आयरन को अवशोषित करने की क्षमता कम हो जाती है, तो भी हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो सकता है।

पड़ सकते हैं लेने के देने

अगर आपने समय रहते हीमोग्लोबिन के स्तर को सामान्य नहीं किया, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए लो हीमोग्लोबिन लेवल के कुछ लक्षणों के बारे में भी जानते हैं। थकान, पीली त्वचा, चक्कर आना, इस तरह के लक्षण लो हीमोग्लोबिन लेवल का संकेत हो सकते हैं। सांस लेने में तकलीफ महसूस होना, सीने में दर्द, ठंडे हाथ-पैर, सिर में दर्द और अनियमित दिल की धड़कन भी हीमोग्लोबिन के कम स्तर की तरफ इशारा कर सकती है।

कैसे बढ़ाएं हीमोग्लोबिन का स्तर?

क्या आप लो हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डाइट प्लान में आयरन रिच फूड आइटम्स को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां, चुकंदर, सेब और अनार जैसे सुपर फूड्स आपके हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। लो हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के लिए आप अंडे का सेवन भी कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।