1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापे ने किया शर्मिंदा? डाइट में शामिल करें इस चीज का पानी, चर्बी हो जाएगी छूमंतर

मोटापे ने किया शर्मिंदा? डाइट में शामिल करें इस चीज का पानी, चर्बी हो जाएगी छूमंतर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jul 05, 2024 09:49 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 09:51 pm IST

क्या आपकी भी वजन घटाने की तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं? अगर हां, तो आपको मोटापे से छुटकारा पाने के लिए दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

मोटापे से कैसे पाएं छुटकारा?- India TV Hindi
मोटापे से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : PEXELS

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान की वजह से कई लोग मोटापे का शिकार होने लगे हैं। मोटापे के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं क्योंकि मोटापा कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों को आमंत्रित करने का काम करता है। अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में अजवाइन के पानी को जरूर शामिल करके देखना चाहिए। 

बेहद फायदेमंद साबित होगा अजवाइन का पानी

वेट लूज करने के लिए अजवाइन का पानी पीने की सलाह दी जाती है। इस ड्रिंक को रोजाना पीकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। हालांकि, आप शाम को भी अजवाइन का पानी पी सकते हैं।  

अजवाइन का पानी बनाने का तरीका

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको एक स्पून अजवाइन लेकर लगभग दो कप पानी में डालनी है। अब आपको इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लेना है। आपको इस पानी को तब तक उबालते रहना है, जब तक ये पानी आधा न हो जाए। खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन कर आप अपनी बॉडी में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को अलविदा कह सकते हैं।

ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

अजवाइन से बनाई जाने वाली इस नेचुरल ड्रिंक को हर रोज नियम से पीना शुरू कर दीजिए। महीने भर के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। इतना ही नहीं अजवाइन में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स समेत कई पोषक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें: 

मेमोरी बूस्टर योगासन, बढ़ाना चाहते हैं याददाश्त तो डेली रूटीन में कर लीजिए शामिल

सुबह-सुबह उठते ही कर लें ये एक काम, फौलादी बन जाएगी सेहत, महीने भर में दिखने लगेगा असर

पीरियड्स में दिखाई देने वाले इन लक्षणों से सावधान! बढ़ सकता है इस जानलेवा बीमारी का खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।