1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मूली खाने का सही समय क्या है? जानें इसे खाकर क्या नहीं खाना चाहिए

मूली खाने का सही समय क्या है? जानें इसे खाकर क्या नहीं खाना चाहिए

 Published : Jan 16, 2024 07:57 am IST,  Updated : Jan 16, 2024 07:57 am IST

मूली खाने का सही समय: मूली आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदेह हो सकती है अगर आप इसे खाने का सही समय नहीं जानते। तो, आइए जानते हैं इसकी सही टाइमिंग और फिर जानेंगे मूली खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए।

right time to eat radish - India TV Hindi
right time to eat radish Image Source : SOCIAL

ये मौसम मूली का है और इसलिए इस मौसम में लोग खूब मूली खाते हैं। मूली में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसलिए ये पथरी जैसी समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा मूली ऐसे यौगिक और पोषक तत्व होते हैं जो फंगल संक्रमण, डायबिटीज, हाई बीपी, हृदय रोग और पेट से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं मूली में कैलोरी और फैट कम करने की भी क्षमता है और इसका फाइबर लेवल आपको कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन, सवाल ये है कि आपको मूली कब खाना चाहिए। क्योंकि मूली खाने की सही टाइमिंग इसके खाने के फायदे और नुकसानों को तय करती है।

मूली खाने का सही समय क्या है-Right time to eat radish?

आपको मूली दिन के समय (best time to eat radish) खाना चाहिए जब धूप निकली हुई हो। असल में दिन में खाने से आपका पेट मूली के पानी को पचा पाएगा और इसे पेशाब के जरिए बाहर निकाल पाएगा। इसके अलावा इसका फाइबर भी पच जाएगा और शरीर को इसके नुकसान भी नहीं होंगे। इसके अलावा अगर आपको एसिडिटी और ब्लोटिंग होती है तो सुबह खाली पेट मूली खाना चाहिए।

सुबह वॉशरूम में घंटों बैठने के बाद भी पेट नहीं होता है साफ तो आज़माए ये घरेलू उपाय; इस समस्या से तुरंत मिलेगा छुटकारा

मूली खाकर क्या नहीं खाना चाहिए-What to avoid after eating radish

-मूली खाकर दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि इन दोनों की प्रकृति बिलकुल अलग है। ये दोनों मिलकर एसिड रिफ्लक्स का कारण बनते हैं और फिर एसिडिटी पैदा करते हैं। 

-मूली और संतरा दोनों ही फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दोनों मिलकर शरीर में रिएक्ट करते हैं और पेट की परतों को नुकसान पहुंचाते हैं। 
-मूली और चाय, एक में विटामिन सी और दूसरे में दूध। ये आपके लिए एसिड रिफ्लक्स का कारण बन सकते हैं और पाचन तंत्र के काम काज को बिगाड़ सकते हैं। 
-मूली और दही खाने के भी अपने ही नुकसान हैं। ये एसिड जूस को बढ़ाते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बनते हैं।

right benefits for health
Image Source : SOCIALright benefits for health

रात में डिनर के बाद 99% लोग करते हैं ये गलतियां, आज से ही छोड़ें ये गंदी आदतें वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

मूली खाने का सही तरीका

मूली खाने का सही तरीका ये है कि मूली को काला नमक और नींबू के साथ खाएं। आपको करना ये है कि एक तरफ मूली रखें और दूसरी तरफ काला नमक में नींबू मिला लें। फिर इससे मूली में लगा-लगाकर खाएं। ये तीनों ही एक प्रकृति के हैं जो कि पेट को सही करने और पाचन तंत्र को तेज करने में मददगार हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।