1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ 1 मुट्ठी भुने चने, शरीर से बीमारियों को निकालने फेंकते हैं, ये लाइलाज बीमारी रहती है कंट्रोल

सिर्फ 1 मुट्ठी भुने चने, शरीर से बीमारियों को निकालने फेंकते हैं, ये लाइलाज बीमारी रहती है कंट्रोल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 24, 2024 04:52 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 04:52 pm IST

Roasted Chana Benefit: दिनभर में अगर आप सिर्फ 1 मुट्ठी भुने चले खा लेते हैं तो इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिल सकती है। चने खाने से कई बीमारियां शरीर से दूर रहती है। भुने चने खाने से मोटापा भी कम होता है। जानिए रोजाना भुने चने खाने के फायदे।

Roasted Gram- India TV Hindi
भुने चने Image Source : FREEPIK

सर्दी में बार-बार कुछ न कुछ खाने का मन करता है। कई बार हम भूख लगने पर अनहेल्दी स्नैक्स खाने लगते हैं। जिससे मोटापा बढ़ता है और शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती हैं। अनहेल्दी खाने से इम्यून सिस्टम भी प्रभावित होता है। ऐसे में आप भूख लगने पर 1 मुट्ठी भुने चने खा सकते हैं। चने हेल्दी स्नैक्स में शामिल हैं जो पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। चने खाने से कई लाभ मिलते हैं। एक मुट्ठी चने खाने से शरीर तरोताजा और एनर्जी से भरपूर रहता है। ट्रैवल करने पर आप चने को स्नैक्स के रूप में शामिल कर सकते हैं। जानते हैं एक मुट्ठी भुने हुए चने खाने से क्या फायदे मिलते हैं। 

1 मुट्ठी भुने चने से दूर होंगी ये बीमारी

  1. डायबिटीज को कंट्रोल करे- भुने चने डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है। चना धीरे धीरे शरीर को एनर्जी देता है और ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। चना खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

  2. पेट और पाचन को करे बूस्ट- गट हेल्थ के लिए भुने चने फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना भुने चने खाने से शरीर को साल्यूबल फाइबर मिलता है। इससे पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और आंतों हेल्दी रहती हैं। चने खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती है। कब्ज और ब्लोटिंग में राहत मिलती है। इससे कोलन केंसर का खतरा कम होता है।

  3. एंग्ज़ाइटी दूर करे- भुने चने खाने से ब्रेन फंक्शन को भी सपोर्ट मिलता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। चना खाने से मेमोरी और मूड अच्छे रहते हैं। चना में कोलीन नामक तत्व होता है जो नर्वस सेल्स के लिए मैसेंजर का काम करता है। इससे आपका दिमाग बेहतर काम करता है।

  4. वजन घटाने में मदद करे- मोटापे की समस्या से परेशान लोगों के लिए भुने चने हेल्दी ऑप्शन हैं। चने में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर में नए सेल्स बनते हैं। एनर्जी को बनाए रखने के लिए चने जरूर खाने चाहिए। चने में फाइबर होता है जो वजन बढ़ने से रोकता है और पाचनतंत्र को मबूती बनाता है।

ओट्स में मिलाकर खाएं ये 5 सुपरफूड, मिनटों में तैयार हो जाएगा सबसे हेल्दी नाश्ता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।