ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की ब्रेन सर्जरी हुई है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी और बताया कि पिछले कई दिनों से वे तेज सिर्द से परेशान थे और फिर उन्हें अपनी इस मेडिकल कंडीशन का पता चला जिसके बाद उन्हें ब्रेन सर्जरी करवानी पड़ी। इसके बाद isha.sadhguru.org पर उनके हेल्थ एक्सपर्ट Dr Vinit Suri, Senior Consultant Neurologist, Indraprastha Apollo Hospitals ने उनकी स्थिति के बारे में भी विस्तार से बताया है। डॉ. विनीत सूरी बताते हैं कि सद्गुरु के ब्रेन में पिछले 3-4 सप्ताहों से लगातार क्रोनिक ब्लीडिंग (chronic bleeding) हो रही थी और उस दिन उनके ब्रेन एग्जामिनेशन में भी फ्रेश ब्रीडिंग देखा गया जिसके बाद उनकी तपरंत सर्जरी करनी पड़ी। पर सवाल ये है कि ब्रेन में ब्लीडिंग की ये कंडीशन है क्या? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्रोनिक सबड्यूरल हेमरेज एक ऐसी स्थिति है जिसमें खून धीरे-धीरे ड्यूरा (dura) की सबसे बाहरी परत के नीचे रिसने लगता है। ड्यूरा, ब्रेन की बाहरी, मोटी, मजबूत झिल्ली परत है जो सीधे आपकी स्कल (skull) और vertebral column के नीचे स्थित होती है। ये अक्सर किसी दुर्घटना के 3-4 सप्ताह बाद विकसित होता है जिसमें सिर पर गंभीर झटके या प्रभाव शामिल होते हैं।

Dr Vinit Suri ने भी बताया कि सद्गुरु की न्यूरोलॉजिकल स्थिति तेजी से खराब हो रही थी। जैसे उनका बायां पैर कमजोर हो गया और बार-बार उल्टी के साथ सिरदर्द भी बदतर हो गया। ये सभी सबड्यूरल हेमेटोमा के लक्षण हैं। सीटी स्कैन से पता चला कि मस्तिष्क में सूजन बढ़ गई और मस्तिष्क का एक हिस्सा खतरनाक स्थिति में जा रहा है और ऐसे में तुरंत सर्जरी करनी पड़ी।
-एक सिरदर्द जो बदतर होता जा रहा हो
-भ्रम महसूस करना
-आंखें खुली रखने में मुश्किल महसूस करना
-बोलने में समस्याएं
-शरीर का एक हिस्सा काम न करना
-चलने में समस्या और बार-बार गिरना
-दौरे पड़ना और होश खो देना
- सिर में चोट लगना
-बढ़ती उम्र
- एंटीक्लोटिंग मेडिसिन लेने से
-एथलीट में
-जो लोग अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं उनमें भी सबड्यूरल हेमेटोमा का खतरा रहता है।
बता दें कि सद्गुरु अब रिकवर कर रहे हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि अचानक से सिर में शुरू हुआ तेज दर्द ब्रेन से जुड़ी इस बीमारी के कारण हो सकता है। साथ ही ये स्थिति तेजी से गंभीर रूप ले सकती है तो, इस लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुंरत डॉक्टर को दिखाएं।
संपादक की पसंद