1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है सौंफ, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है सौंफ, ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 11, 2022 01:39 pm IST,  Updated : Jun 11, 2022 03:14 pm IST

आज हम यहां आपको बताएंगे सौंफ का उपाय जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकता है। आइए जानते हैं शुगर मरीजों के लिए सौंफ किस तरह फायदेमंद है?

Saunf for Diabetes- India TV Hindi
Saunf for Diabetes Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मधुमेह के रोगियों के लिए सौंफ की चाय काफी फायदेमंद होती है।
  • डायबिटीज के मरीज चाहे तो खाना खाने के बाद सौंफ को चबाकर खा सकते हैं।

Saunf for Diabetes: डायबिटीज एक आम और जिदंगी भर रहने वाली गंभीर बीमारी है। जिसकी मुख्य वजह खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल है। इस बीमारी में मरीजों का शुगर लेवल बढ़ जाता है जिसे कंट्रोल में रखना बेहद ही जरूरी होता है। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो इससे आपकी जान भी जा सकती है। 

यूं तो आमतौर पर लोग इसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके अलावा आप चाहें तो प्राकृतिक तरीके से भी कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में आज हम यहां आपको बताएंगे सौंफ का उपाय जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकता है। आइए जानते हैं शुगर मरीजों के लिए सौंफ किस तरह फायदेमंद है? 

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है सौंफ

एक शोध के अनुसार डायबिटीज  मरीजों के लिए सौंफ दवा के समान है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि सौंफ में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो बेहद शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट हैं। ये सभी तत्व शरीर में इंसुलिन रेसिसटेंस की दिक्कत कम करता है और शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है। 

डायबिटीज के मरीज इस तरह करें सौंफ का सेवन

पहला तरीका - 

मधुमेह के रोगियों के लिए सौंफ की चाय काफी फायदेमंद होती है। इसके लिए एक गिलास पानी में 4 छोटे चम्मच सौंफ डाल दें।  उसके बाद इस पानी को उबाल लें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। उसके बाद इसे इसे छानकर पी लें। 

दूसरा तरीका - 

इसके अलावा डायबिटीज के मरीज चाहे तो खाना खाने के बाद सौंफ को चबाकर खा सकते हैं। 

तीसरा तरीका - 

डायबिटीज के मरीज सौंफ को रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। फिर  सुबह इस पानी को पिएं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें - 

Uric Acid: तुलसी की पत्ती के इस्तेमाल से कम हो सकता है यूरिक एसिड, जानिए तरीका

Breast Cancer: महिमा चौधरी को है ब्रेस्ट कैंसर, आपको शरीर में दिखे ये लक्षण तो न करें इग्नोर

गर्मी में घातक हो सकती हैं ये बीमारियां, स्वामी रामदेव से जानिए इस मौसम में बॉडी फिट रखने का फॉर्मूला

डायरिया: जब अचानक बढ़ जाए दस्त, तुरंत आराम के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।